यात्रियों से भरी बस पलटी: 45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद रोड पर मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा भेरू चौकी के पास हुआ।
बस उज्जैन से गुजरात के मोरबी जा रही थी और उसमें करीब 45 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एफआरवी टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही डायल-112 की एफआरवी-13 और एफआरवी-11 की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को बस से बाहर निकालने और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
इसके बाद एफआरवी वाहनों की मदद से सभी घायलों को शासकीय अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया गया।
इन आठ यात्रियों को आई चोटें
दुर्घटना में कमल (25), रोहित (30), नामदेव, बद्री, शरद, संजय, शिवकरण और फारूक मंडलिया घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस टीम ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।
डायल-112 की तत्परता से समय पर मिली मदद
राहत अभियान में एफआरवी-13 अमझेरा के आरक्षक रामनरेश यादव (461) और पायलट नरेंद्र सिंह पटेल के साथ एफआरवी-11 की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। दुर्घटना के बाद पुलिस की त्वरित सहायता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!