साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा: रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी के लिए लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करने और उनका इस्तेमाल अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी में करने के मामले का क्राइम ब्रांच इंदौर ने खुलासा किया है।
ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रतलाम जिले के आलोट निवासी मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को 10-10 हजार रुपए देकर उनके बैंक खातों का संचालन अपने हाथ में लेता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था। मामले में खाताधारक सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
फेडरल बैंक के संदिग्ध खाते से खुली नेटवर्क की परतें
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच द्वारा ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से 25 अगस्त 2026 को प्राप्त पत्र तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर फेडरल बैंक के एक संदिग्ध खाते की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उक्त बैंक खाते का खाताधारक इंदौर निवासी होना पाया गया।
10 हजार रुपए लेकर सौंप दिया था बैंक खाता
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि खाताधारक ने महज 10 हजार रुपए के बदले अपने बैंक खाते के उपयोग और संचालन का अधिकार पप्पू उर्फ पंकज मीणा (28) पिता काशीराम मीणा निवासी मीना कॉलोनी, आलोट, जिला रतलाम को सौंप दिया था। इसके बाद उक्त खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया गया।
प्रारंभिक विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि पप्पू ने इसी तरह अन्य कई लोगों को भी 10-10 हजार रुपए देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का इस्तेमाल संगठित साइबर धोखाधड़ी में किए जाने की बात सामने आई है।
दो राज्यों तक जुड़े मिले साइबर ठगी के तार
साइबर क्राइम पोर्टल और विभिन्न राज्यों से प्राप्त जानकारियों के परीक्षण में सामने आया कि फेडरल बैंक के उक्त म्यूल खाते के खिलाफ दो राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं।
- तमिलनाडु : कल्लाकुरिची साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन।
- तेलंगाना : मलकाजगिरी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन।
इन शिकायतों के सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने बैंक खाते के वास्तविक संचालक और खाताधारक की भूमिका की जांच की।
धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जांच में खाताधारक की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बैंक खाते के वास्तविक संचालक के रूप में पप्पू उर्फ पंकज मीणा की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
अब अन्य खाताधारकों की तलाश में क्राइम ब्रांच
गिरफ्तार आरोपी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों से बैंक खाते हासिल किए, इन खातों के माध्यम से कितनी राशि का लेन-देन हुआ और साइबर अपराध के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में सामने आने वाले अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या होते हैं म्यूल बैंक खाते?
म्यूल बैंक खाते ऐसे खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम प्राप्त करने अथवा उसे दूसरे खातों में स्थानांतरित करने के लिए करते हैं। अपराधी अक्सर लोगों को कमीशन या निश्चित रकम का लालच देकर उनके बैंक खातों का नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। ऐसे मामलों में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी आपराधिक जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!