खबर
Top News

15 दिन में अग्नि सुरक्षा मानक पूरे नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई: बहुमंजिला इमारतों के लिए दिया अल्टीमेटम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
15 दिन में अग्नि सुरक्षा मानक पूरे नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रजेश्वरी अग्निकांड से सबक लेते हुए प्रशासन ने शहर की बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जी+3 और उससे अधिक ऊंचाई वाले सभी व्यावसायिक व अन्य भवनों को अपनी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए केवल 15 दिन का समय दिया जाएगा।

इस समयावधि के बाद मानकों में चूक पाई जाती है, तो संबंधित भवनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

प्रशासन ने सोमवार से ही एसडीएम के नेतृत्व में विशेष जांच दलों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। ये दल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इमारतों में अग्निशमन उपकरण कार्यशील स्थिति में हैं, आपातकालीन निकासी मार्ग (एग्जिट) बाधा रहित हैं और भवन ने नियमानुसार अनिवार्य फायर लाइसेंस प्राप्त किया है या नहीं।

जांच के दायरे में अवैध निर्माण भी शामिल
जांच के दायरे में केवल सुरक्षा उपकरण ही नहीं, बल्कि भवनों में किए गए अवैध निर्माण भी शामिल होंगे। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि कई ऊंची इमारतों में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर अतिरिक्त निर्माण किया गया है, जो आपात स्थिति में बचाव कार्यों में बड़ी बाधा बन सकता है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों में नोटिस जारी करने के साथ ही अवैध हिस्सों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाली किसी भी लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

3 minutes ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

14 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

21 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

23 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

24 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

27 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

35 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

36 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

41 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 1 hour ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!