नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के बढ़ते खतरे के बीच युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कल होलकर साइंस कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीबी और नारकोटिक्स विंग, मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयास से हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिंथेटिक ड्रग्स सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
युवा देश की सबसे बड़ी ताकत
नारकोटिक्स विंग के सजय शर्मा के मुताबिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि धीरे-धीरे उसका असर पढ़ाई, करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंध और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ता है।
युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों से कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो इसका नुकसान केवल एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और देश के भविष्य पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता है, इसलिए नशे से बचाव के लिए जागरूकता के साथ-साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
इस दौरान विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के जीवन में गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है। कार्यक्रम में एनसीबी की ओर से निरीक्षक गौरव कुमार तथा नारकोटिक्स विंग, मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से उप निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशे से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपायों को साझा किया।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!