आवारा कुत्तों का कहर: 50 वर्षीय व्यक्ति पर किया हमला; लोगों में दहशत, नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बायपास क्षेत्र स्थित SP विला कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में कॉलोनी के निवासी अनुपम वर्मा (50 वर्ष) पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचानक कई आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया
घटना उस समय हुई जब अनुपम वर्मा अपने घर के बाहर थे। अचानक कई आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों को नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें कुत्तों से बचाया। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
लंबे समय से बनी है समस्या
कॉलोनीवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन ये कुत्ते बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
सोसायटी के प्रेसिडेंट उमेश दीक्षित ने घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
पूरे इलाके में डर का माहौल
कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक शिकायत और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!