खबर
Top News

हादसे के मुहाने पर श्रीदेवी अपार्टमेंट: जोन-10, वार्ड-43 स्थित बिल्डिंग के कई परिवारों को खतरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 फ़रवरी 2026, 1:53 pm
शेयर करें:
हादसे के मुहाने पर श्रीदेवी अपार्टमेंट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा खतरनाक व जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से शहर में कई भवनों के खतरनाक होने के बाद भी उनमें लोग रह रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन निगम के जिम्मेदार इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं।

नगर निगम जोन 10 वार्ड क्रमांक 43 का श्रीनगर स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट पुराना होने के साथ ही जर्जर व खतरनाक हो गया है। इसके बाद भी कई परिवार इस बिल्डिंग में रह रहे हैं।

जर्जर भवन में रहने वालों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है, इससे कई लोगों की जान को खतरा हो सकता है, लेकिन निगम जोन 10 के जिम्मेदार अधिकारी इस भवन की अनदेखी कर रहे हैं।

वहीं निगम मुख्यालय में बनाई जाने वाली जर्जर व खतरनाक मकानों की सूची में भी इस बिल्डिंग को शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते यह बिल्डिंग कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।

असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
बताया जाता है कि श्रीनगर स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट में हाल ही में 13 वर्षीय बच्चे की हत्या भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन व नगर निगम द्वारा इस भवन को लेकर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्रीदेवी अपार्टमेंट में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बनने लगा है।

महापौर को पत्र लिखा
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन ने इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर श्रीदेवी अपार्टमेंट की तत्काल तकनीकी जांच कर उसे खतरनाक घोषित करने की मांग की है।

इस आशय का एक पत्र निगमायुक्त को भी सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

अफसर अंजान
श्रीनगर स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट के जर्जर व खतरनाक होने के संबंध में निगम जोन 10 के जोनल अधिकारी मोहित मिश्रा से जानकारी लेना चाही तो वह कहने लगे मुझे जानकारी नहीं है। बिल्डिंग अफसरों से पता कर लो, जबकि खतरनाक भवन की सूची जोन स्तर से ही तैयार होती है।

इसी तरह भवन अधिकारी टीना सिसोदिया व भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती ने भी इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि खतरनाक बिल्डिंग में हादसा होने पर कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

संबंधित समाचार

बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

7 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

16 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

16 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

30 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

34 minutes ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 1 hour ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 1 hour ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 20 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!