तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला: 3 की मौके पर मौत; सड़क पर बिखरी लाशें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फरीदकोट।
सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर रात के समय दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने पैदल लौट रहे चार कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
कांवड़ लेकर लौट रहे थे
सभी कांवड़िए गंगोत्री से डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट के कोटकपूरा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। घायल कांवड़िए को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाईवे किनारे पैदल चल रहे थे कांवड़िए
जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों का जत्था गंगोत्री से गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। रात में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर कांवड़िए सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और शव काफी दूर तक जा गिरे।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जगदीश मित्तल (40), महेंद्र पाल (43) और दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। तीनों कोटकपूरा के रहने वाले थे। वहीं मुकेश गोयल गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतकों में जगदीश मित्तल और महेंद्र पाल बिजली मैकेनिक का काम करते थे। जगदीश अविवाहित थे और उनके माता-पिता का भी निधन हो चुका है। महेंद्र पाल के परिवार में पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी है।
30 जुलाई को गंगोत्री के लिए निकले थे
बताया गया कि कांवड़िए 30 जुलाई को कोटकपूरा से गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गए जत्थे को 10 अगस्त को गंगाजल लेकर वापस कोटकपूरा लौटना था। इनमें शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ और न्यू शिव कांवड़ संघ के सदस्य शामिल थे। वापसी के दौरान ही यह हादसा हो गया।
तेज रफ्तार कार चालक की तलाश
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे वाली जगह और आसपास के क्षेत्र में मौजूद संभावित CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!