खबर
Top News

सोनम के विकल्प सीमित: जेल में करना होगा फैसले का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
सोनम के विकल्प सीमित

• तीन हफ्ते में सरेंडर, ट्रायल कोर्ट को छह महीने की डेडलाइन

• सुप्रीम कोर्ट ने बदली राजा हत्याकांड की तस्वीर

खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस चर्चित केस की अगली कहानी अदालत की चारदीवारी में तय होगी। सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होने से उसे तीन सप्ताह में सरेंडर करना है और ट्रायल कोर्ट को छह महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने के निर्देश दिए गए हैं।

यानी अब इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया की जगह तेजी से आगे बढ़ने की स्थिति बन गई है। राजा के परिवार को जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जल्द न्याय की उम्मीद है, वहीं सोनम के पक्ष के सामने सीमित कानूनी विकल्पों के बीच आगे की रणनीति तय करने की चुनौती है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद सामने आई तस्वीर बताती है आने वाले छह महीने इस केस के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सोनम को तीन सप्ताह में संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर करना होगा। इसके बाद उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। हालांकि, सरेंडर से पहले या उसके बाद उनके पास उपलब्ध कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि सोनम जेल जाएंगी या नहीं, बल्कि यह है कि सरेंडर के बाद उन्हें तत्काल राहत मिलती है या फिर छह महीने के ट्रायल तक जेल में रहना पड़ता है।

सोनम के सामने अब ये विकल्प

1. सरेंडर कर ट्रायल का सामना करे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सरेंडर करना होगा। इसके बाद ट्रायल आगे बढ़ेगा और अदालत में गवाहों व सबूतों की जांच होगी।

2. कानूनी राहत की कोशिश सोनम के पास उपलब्ध कानूनी विकल्पों के तहत राहत मांगने की संभावना है। हालांकि, जमानत रद्द होने के बाद आगे किसी भी राहत का फैसला संबंधित अदालत और मामले की परिस्थिति पर निर्भर करेगा।

3. छह महीने ट्रायल का इंतजार सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को छह महीने में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। यदि तय अवधि में फैसला नहीं आता है तो सोनम दोबारा जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है।

हर तारीख महत्वपूर्ण, राजा के परिवार की नजर ट्रायल पर
राजा रघुवंशी के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। परिवार का कहना है उनकी सबसे बड़ी उम्मीद अब यही है ट्रायल बिना अनावश्यक देरी के पूरा हो और सच्चाई सामने आए। राजा के भाई विपिन रघुवंशी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी छह महीने की समय-सीमा को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है। हालांकि, चिंता भी है मामला जितना लंबा खिंचेगा, उतना न्याय का इंतजार करना पड़ेगा इसलिए उनकी नजर ट्रायल कोर्ट की हर सुनवाई पर रहेगी।

सोनम पक्ष की दलील—अदालत में ही रखेंगे अपना पक्ष
दूसरी ओर, सोनम के पक्ष की ओर से लगातार कहा जाता रहा है उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का फैसला अदालत में साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगा। बचाव पक्ष की दलीलें ट्रायल के दौरान सामने आएंगी और अदालत गवाहों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निर्णय करेगी। यानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केस की दिशा तय नहीं हुई है। असली कानूनी लड़ाई ट्रायल कोर्ट में लड़ी जाएगी।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

6 minutes ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

18 minutes ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

25 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

34 minutes ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

40 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 1 hour ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 1 hour ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 1 hour ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 19 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 20 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 20 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!