राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी: 2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी आज को निकलेगी। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। सवारी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में 2000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सादी वर्दी में, करीब 100 महिला पुलिसकर्मी और 100 से अधिक ऊंची इमारतों पर जवान तैनात किए जाएंगे।
सवारी मार्ग पर 10 ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम भी बनाई गई है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इंदौर, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया और शिवपुरी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। होटल, लॉज और धर्मशालाओं की भी लगातार जांच की जा रही है।
मोबाइल-पर्स और चेन स्नेचिंग रोकने विशेष टीम
राजसी सवारी में भीड़ के दौरान मोबाइल, पर्स, मंगलसूत्र और चेन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही कार्रवाई की जाएगी।
सुबह 6 बजे से 16 मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री
यातायात व्यवस्था के लिए सुबह 6 बजे से सवारी समाप्त होने तक पुराने शहर के 16 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
-हरिफाटक टी से बेगमबाग
-दानीगेट से रामानुज कोट
-गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी
-तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग
-निकास चौराहा से तेलीवाड़ा
-क्षीर सागर से कंठाल चौराहा
-बियाबानी से तेलीवाड़ा
-नरेंद्र टॉकीज से कंठाल
-नृसिंह घाट टर्निंग से जयसिंहपुरा
-भार्गव तिराहा से टंकी चौक
-कंठाल चौराहा से कमरी मार्ग
-चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट
-तोपखाना से लोहे का पुल
-नलिया बाखल से कमरी मार्ग
-बाहर खोली से रामघाट
-बांसफोड़ गली से गुदरी चौराहा
छह जगह पार्किंग की व्यवस्था
भोपाल, इंदौर और देवास की ओर से आने वाले वाहन वाकणकर पार्किंग, मन्नत गार्डन और कर्कराज पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे।
बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्किंग रहेगी।
मक्सी और आगर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्षीर सागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आपात स्थिति में 8 वैकल्पिक निकासी मार्ग
किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं और यातायात की निकासी के लिए 8 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
इनमें महाकाल घाटी से हरिफाटक टी, लोहे के पुल से दौलतगंज-देवासगेट, कमरी मार्ग से कंठाल, मुसद्दीपुरा से डाबरी पीठा होते हुए नई सड़क, भगतजी चौराहा से छोटा सराफा-नमकमंडी होते हुए नई सड़क, छत्री चौक से लखेरवाड़ी-नमकमंडी, हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि तथा गुदरी चौराहा से कसाईबाड़ा-बांसफोड़ गली मार्ग शामिल हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
संबंधित समाचार

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी लोगों की तलाश

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!