जहरीली शराब कांड: करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के बंडा क्षेत्र में नकली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 के करीब पहुंच गया है, जबकि करीब 109 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इनमें लाइसेंसी शराब ठेकेदार भी शामिल हैं। पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित नकली शराब कहां तैयार की गई, इसकी सप्लाई किन लोगों के जरिए हुई और नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।
स्थानीय लोगों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो-तीन दिन पहले भी शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लोगों ने अब आशंका जताई है कि इनकी मौत भी जहरीली शराब पीने से हुई है।
70 रुपए में बेचा गया था क्वार्टर
बंडा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, फरियादी अनूप सिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में करीब आठ लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं। 4 सितंबर को वह अपने भतीजे राजेंद्र लोधी के साथ जुझार लोधी की दुकान पर गया था।
वहां राजेंद्र ने शराब को लेकर सवाल किया था कि कहीं यह नकली या जहरीली शराब तो नहीं है। आरोप है कि जुझार ने उन्हें बताया कि बरेठी के लाइसेंसी शराब ठेकेदार यशवंत सिंह, मनीष लोधी और बंडा निवासी आशीष साहू ने नया सस्ता ब्रांड भेजा है। FIR के अनुसार, जुझार ने दावा किया कि शराब दुकान से करीब 20 रुपए सस्ती मिलेगी। राजेंद्र ने इसके बाद 70 रुपए में देशी शराब का एक क्वार्टर खरीदा और उसका सेवन किया।
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
शराब पीने के बाद राजेंद्र घर लौट गया। रात में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे बंडा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सागर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, करतार सिंह लोधी और दिग्विजय सिंह लोधी की भी शराब सेवन के बाद मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी।
FIR में कई नाम, लाइसेंसी ठेकेदार भी आरोपी
पुलिस ने जुझार लोधी, दिनेश सिंह, सौरभ लोधी, गोविंद लोधी, मनोहर लोधी, यशवंत ठाकुर, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, विशाल लोधी, मंगल रजक और राजा सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है।
इसके अलावा लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा, राम सिंह लोधी, चंद्रभान राजपूत, अरविंद यादव, भगवान सिंह और मान सिंह अहिरवार समेत अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
ततरवारा से सप्लाई का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों का दावा है कि नौराज ग्राम पंचायत के ततरवारा गांव में लंबे समय से अवैध शराब तैयार की जा रही है और यहीं से आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई होती है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि शराब के कारोबार में प्रभावशाली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी जुड़े हैं। कथित दबदबे के कारण लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
10 गिरफ्तार, नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही पुलिस
एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, बंडा और विनायका थाने में 25 से अधिक नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब का निर्माण और सप्लाई कहां से हुई और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका थी।
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में मौतों और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!