खबर
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन: अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत ग्वालियर में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे स्थित महाकाल पंडित ढाबे पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में स्प्रिट और अवैध शराब बरामद की है।

50 लाख का माल पकड़ा
कार्रवाई के दौरान करीब 2300 लीटर स्प्रिट (इथेनॉल) और बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

12 ड्रमों में छिपा था स्प्रिट
आबकारी टीम को मुखबिर से ढाबे पर अवैध शराब और स्प्रिट के स्टॉक की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने अचानक दबिश देकर परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 प्लास्टिक ड्रमों में करीब 2300 लीटर स्प्रिट छिपाकर रखा मिला। प्रारंभिक जांच में इसे मानव सेवन के लिए असुरक्षित बताया गया है।

मौके से मोहना निवासी अनिल शर्मा, श्योपुर निवासी सौरभ गुर्जर और मोहना निवासी अरवाज खान को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

2300 लीटर स्प्रिट से तैयार हो सकती थी लाखों की अवैध शराब
अधिकारियों के मुताबिक यदि बरामद स्प्रिट का इस्तेमाल अवैध तरीके से शराब तैयार करने में किया जाता, तो इससे करीब 32 लाख रुपए मूल्य की अमानक शराब तैयार होने की आशंका थी। ऐसे में विभाग की कार्रवाई ने संभावित रूप से बड़ी मात्रा में असुरक्षित शराब बाजार में पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया।

पेट्रोल और थिनर मिलने से बढ़ा संदेह
छापेमारी के दौरान परिसर से पेट्रोल और थिनर भी बरामद हुआ है। इसके बाद जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं स्प्रिट का इस्तेमाल पेट्रोल में मिलावट के लिए तो नहीं किया जा रहा था। बरामद सामग्री को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।

सागर की घटना के बाद बढ़ी निगरानी
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेशभर में आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत ग्वालियर में हाईवे, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

अब सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम
पुलिस और आबकारी विभाग अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटा है कि 2300 लीटर स्प्रिट कहां से लाई गई थी, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। अधिकारियों के मुताबिक अवैध और जहरीली शराब से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

24 minutes ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

36 minutes ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

44 minutes ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 1 hour ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 1 hour ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 2 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 20 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 21 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 21 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 21 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 21 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!