‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान: कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित है, लेकिन आयोजन स्थल को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से तीन संभावित स्थानों में से किसी एक पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है।
कांग्रेस पदाधिकारी सोमवार को कलेक्टर से मिले और कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग रखी। पार्टी की ओर से रीजनल पार्क के सामने आईडीए के खाली मैदान को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसके अलावा खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी के खाली ग्राउंड और जीएसीसी कॉलेज के पीछे के मैदान को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है।
नेहरू स्टेडियम नहीं मिला तो तीन वैकल्पिक जगहों पर नजर
कांग्रेस ने पहले राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी थी। हालांकि, पार्टी के मुताबिक स्टेडियम की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद अब वैकल्पिक स्थानों की तलाश की जा रही है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि 19 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य से संबंधित विषयों को उठाना है।
चौकसे बोले- सरकार को राहुल गांधी के नाम का फोबिया
चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर डर रही है। उन्होंने कहा कि 'सरकार को राहुल गांधी के नाम का फोबिया हो गया है।'
चौकसे के मुताबिक, कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी थी, लेकिन नियम-कायदे और कानून का हवाला देकर अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के कारण सरकार स्टेडियम उपलब्ध नहीं करा रही है। हालांकि, अनुमति नहीं देने के प्रशासनिक कारणों को लेकर जिला प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
तीन जगहों में से किसी एक की अनुमति की मांग
कांग्रेस ने कलेक्टर के सामने तीन संभावित स्थानों का प्रस्ताव रखा है। इनमें रीजनल पार्क के सामने आईडीए का मैदान, खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी का ग्राउंड, जीएसीसी कॉलेज के पीछे का खाली मैदान शामिल हैं।
कांग्रेस की मांग है कि इन तीनों में से किसी एक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए। पार्टी कार्यकर्ता छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए बैठकों और संपर्क अभियान में भी जुटे हैं।
बीजेपी से जुड़े नेता का कांग्रेस नेता को फोन
इधर, कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी से जुड़े पश्चिम क्षेत्र के एक नेता ने कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल को फोन किया। खंडेलवाल ने फोन आने की पुष्टि की है।
उनके मुताबिक, बीजेपी नेता ने अपने परिवार के बच्चों की राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर बातचीत की। खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने बीजेपी नेता को इस संबंध में जीतू पटवारी या सज्जन सिंह वर्मा से बात करने की सलाह दी।
कार्यक्रम स्थल पर फैसला अब प्रशासन के हाथ में
राहुल गांधी के 19 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी हैं, लेकिन अंतिम रूप से कार्यक्रम कहां होगा, इसका फैसला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही होगा।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि जिला प्रशासन कांग्रेस के तीन प्रस्तावित स्थलों में से किसी एक को कार्यक्रम के लिए मंजूरी देता है या नहीं।
संबंधित समाचार

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!