खबर
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी: एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इलाके में मची अफरा-तफरी
इमारत में हॉस्टल संचालित होने की जानकारी सामने आई है, इसलिए मलबे में अभी भी कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वाहन भी मलबे के नीचे दब गए
स्थानीय लोग भी राहत-बचाव में जुट गए और हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश करते नजर आए। हादसे में कुछ वाहन भी मलबे के नीचे दब गए हैं।

बेसमेंट में खुदाई के दौरान हादसा?
चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय हॉस्टल के कमरों में छात्र मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था।

हालांकि इमारत गिरने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रेस्क्यू टीम ने अब तक 5 लोगों को बाहर निकाल लिया है, लेकिन मलबे में कुल कितने लोग फंसे हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेरा दोस्त मलबे में दबा है... मुझे बचा लो
हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि उसका एक दोस्त मलबे के नीचे दबा हुआ है। युवक के मुताबिक, उसका दोस्त लगातार फोन कर मदद की गुहार लगा रहा है।

यह जानकारी सामने आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों के सामने मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द तलाशने और सुरक्षित निकालने की चुनौती बढ़ गई है।

बगल की इमारत भी खतरनाक स्थिति में
हादसे के बाद मलबे के पास मौजूद एक अन्य इमारत के भी गिरने की आशंका बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

फिलहाल प्रशासन और बचाव दल आसपास के इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, ताकि राहत अभियान के दौरान किसी और हादसे की स्थिति न बने।

छात्र इलाके के रूप में जाना जाता है सत्य निकेतन
सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित प्रमुख छात्र इलाकों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में देशभर से आने वाले छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं।

इलाके के आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान भी हैं। इसी कारण सत्य निकेतन में दिनभर छात्रों की आवाजाही रहती है। हालांकि, इलाके में कुल कितने छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और इमारत गिरने की असली वजह क्या थी, इसकी तस्वीर रेस्क्यू और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

33 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

40 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 1 hour ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 1 hour ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 3 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!