राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज: मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर की सियासत गरमा गई है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हैं, लेकिन आयोजन स्थल की अनुमति को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने अब प्रशासन के सामने तीन अलग-अलग मैदानों के विकल्प रखते हुए अनुमति मांगी है।
नेहरू स्टेडियम से शुरू हुआ था अनुमति का विवाद
कांग्रेस ने शुरुआत में नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम कराने की योजना बनाई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने 29 अगस्त को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को स्टेडियम के लिए अनुमति का पत्र दिया था। इसके बाद 31 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर अनुमति की मांग की।
नेहरू स्टेडियम को लेकर कोर्ट के आदेशों का हवाला सामने आने के बाद कांग्रेस को न तो आयोजन की अनुमति मिली और न ही स्पष्ट तौर पर इनकार किया गया। इसके बाद पार्टी ने रीजनल पार्क के सामने IDA के खाली मैदान को कार्यक्रम के लिए चुना। इसी बीच राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर से बढ़कर 19 सितंबर तय हो गया।
QR कोड में भी डाल दिया आयोजन स्थल
IDA मैदान को कार्यक्रम स्थल मानकर कांग्रेस ने अपने रजिस्ट्रेशन अभियान में जारी QR कोड में भी इसी मैदान का पता दर्ज कर दिया। रविवार को कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मैदान में कार्यक्रम की अनुमति मांगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रशासन IDA मैदान के लिए मंजूरी दे देगा।
हालांकि, किसी तरह की अड़चन की स्थिति से बचने के लिए पार्टी ने जीएससीसी के पीछे खाली मैदान और खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस के ग्राउंड के लिए भी अनुमति मांगी है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार तक आयोजन स्थल को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
राहुल गांधी के दौरे से पहले बयानबाजी का दौर
राहुल गांधी के इंदौर दौरे ने राजनीतिक बयानबाजी को भी हवा दे दी है। पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को राजनीतिक फायदा होने की बात कही थी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने इसका पलटवार किया। इसके बाद मंत्री विजयवर्गीय का भागीरथपुरा दूषित जलकांड के दौरान दिया गया ‘घंटा’ वाला बयान भी राजनीतिक चर्चा में फिर लौट आया।
विजयवर्गीय के ‘सर्कस’ तंज पर सज्जन वर्मा का पलटवार
शनिवार रात गोगा नवमी के आयोजन में कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर तंज कसते हुए इसे ‘सर्कस’ बताया था। इसके जवाब में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी तीखा हमला बोला।
सज्जन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे, बल्कि “सर्कस के जंतुओं को रिंगमास्टर बनकर नचाने” आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार दोपहर इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था।
अब प्रशासन के फैसले पर नजर
एक तरफ कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियों और रजिस्ट्रेशन को आगे बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर आयोजन स्थल की अंतिम अनुमति अभी प्रशासन के फैसले पर निर्भर है। 19 सितंबर का कार्यक्रम कहां होगा, यह तय होने के साथ ही इंदौर में राहुल गांधी के दौरे की राजनीतिक गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!