खबर
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 12:19 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

पुलिस ने एक ही दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए और 2.30 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला। इस दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए।

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं रही। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने, बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने, बिना नंबर प्लेट और बिना बीमा वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रॉन्ग साइड और सिग्नल तोड़ने वालों पर सख्ती
यातायात पुलिस टीम ने पलासिया चौराहा पर ड्यूटी के दौरान एक वाहन चालक को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा।

पुलिस के मुताबिक वाहन चालक ने यातायात सिग्नल का उल्लंघन करते हुए तेज रफ्तार से वाहन चलाया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

पुलिस टीम ने तत्काल वाहन क्रमांक एमपी-09-बीपी-9772 का पीछा कर उसे रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिजवान अहमद बताया।

इसके बाद चालक और वाहन को पलासिया थाने ले जाया गया। चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

नो-पार्किंग की शिकायतों पर मौके पर पहुंची टीम
शहर के अलग-अलग इलाकों में नो-पार्किंग और अवैध पार्किंग की शिकायतों पर भी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। महेश गार्ड, नृसिंह बाजार, सागर जूस के पास, भोलाराम उस्ताद मार्ग, आंबेडकर नगर, संयोजितगंज थाना के बाहर और सपना-संगीता मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा तीन इमली-पालदा रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत का निराकरण कराया गया। इमली बाजार चौराहे पर यातायात को व्यवस्थित कराया गया, जबकि इंडस्ट्री हाउस-एलआईजी चौराहा मार्ग पर क्रेन की मदद से यातायात बाधित करने वाले वाहन को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में भी शिकायत का निराकरण किया गया।

4,022 यातायात शिकायतों का निराकरण
यातायात प्रबंधन पुलिस नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार अब तक 4,022 यातायात संबंधी शिकायतों का निराकरण कराया जा चुका है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

खासकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, नो-पार्किंग, सिग्नल उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

19 minutes ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

26 minutes ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

32 minutes ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 1 hour ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 19 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 19 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 19 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 20 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 20 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 20 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 20 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 20 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 20 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 21 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!