‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक: टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होटल की रेटिंग कर घर बैठे ऑनलाइन कमाई करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सुदामा नगर निवासी 32 वर्षीय युवक को अपने जाल में फंसा लिया।
ठगों ने शुरुआत में खाते में 150 रुपए भेजकर भरोसा जीता, इसके बाद अलग-अलग टास्क के नाम पर युवक से लगातार रकम जमा करवाते रहे। जब तक युवक को ठगी का अहसास हुआ, तब तक वह करीब एक लाख रुपये गंवा चुका था।
पीड़ित अमित सेवारिक को इंस्टाग्राम पर घर बैठे काम कर पैसे कमाने का संदेश मिला था। बातचीत आगे बढ़ी तो ठगों ने उसे होटल को रेटिंग देने और उसका स्क्रीनशॉट भेजने का टास्क दिया। इसके बाद उससे यूपीआई नंबर मांगा गया और खाते में 150 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।
इसके बाद ठगों ने अगला टास्क पूरा करने के लिए 1 हजार रुपए जमा करने को कहा। अमित ने रकम भेजी तो टास्क पूरा होने के बाद उसके खाते में 1,440 रुपए भेज दिए गए।
इसके बाद 3 हजार रुपए जमा करवाए गए और बदले में 4,080 रुपए वापस किए गए। शुरुआती टास्क में रकम वापस मिलने से युवक को ठगों पर भरोसा हो गया।
15 हजार से 40 हजार रुपए तक बढ़ता गया टास्क
भरोसा कायम होने के बाद ठगों ने रकम बढ़ानी शुरू कर दी। पहले 5 हजार रुपए का टास्क दिया गया। इसके बाद 15 हजार, 41 हजार और 69 हजार रुपए के विकल्प बताए गए। युवक ने 15 हजार रुपए का विकल्प चुना और रकम ट्रांसफर कर दी।
इसके बाद उसे 40 हजार रुपए का टास्क दिया गया। ठगों ने दावा किया कि टास्क पूरा करने पर उसे 79,240 रुपए वापस मिलेंगे। युवक ने उनके बताए बैंक खाते में 40 हजार रुपए जमा कर दिए।
टास्क पूरा होने के बाद ठगों ने नया बहाना बनाया। उन्होंने कहा कि निर्देश के मुताबिक काम नहीं हुआ है और युवक की पूरी रकम ब्लॉक हो गई है। इसके बाद उसे कथित 'सीनियर' से बात करने के लिए एक लिंक भेजा गया।
रकम निकालने के नाम पर फिर मांगे 40 हजार
कथित सीनियर ने युवक को भरोसा दिलाया कि होल्ड रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए उसे एक और 40 हजार रुपए का टास्क पूरा करना होगा। इस बार ठगों ने 1,31,270 रुपए वापस मिलने का लालच दिया।
युवक ने दोबारा उनके झांसे में आकर 20 हजार रुपए यूपीआई और 20 हजार रुपए बैंक खाते के जरिए जमा कर दिए। टास्क पूरा करने के बाद भी ठगों ने रकम वापस नहीं की और नए टास्क का दबाव बनाने लगे।
65 हजार जमा करने को कहा, तब हुआ ठगी का शक
अंत में ठगों ने युवक को 65 हजार, 98 हजार और 1.18 लाख रुपए के विकल्प दिए। 65 हजार रुपये जमा करने पर 2,22,270 रुपए वापस करने का लालच दिया गया। इस बार युवक को शक हो गया और उसने आगे रकम देने से इनकार कर दिया।
इसके बाद अमित ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच की बताई गई है।
शिप्रा थाना क्षेत्र में भी 30 हजार की ऑनलाइन ठगी
इसी तरह शिप्रा थाना क्षेत्र के कदवा निवासी अमजद पटेल के साथ भी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने अलग-अलग तरीके से झांसा देकर उनसे करीब 30 हजार रुपए ठग लिए।
पुलिस दोनों मामलों में लेन-देन और आरोपितों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!