तेज रफ्तार का कहर: कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान मौत
उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर कार जब्त कर ली है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सत्य साईं नगर निवासी राज (28), पिता रवि सोनेरे और नंदकिशोर सोलंकी (30) के रूप में हुई है।
घूमने निकले थे दोनों
दोनों रविवार रात एक्टिवा से घूमने निकले थे। मरीमाता चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
लोगों ने कार को मौके पर रोका
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोक लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और वाहन थाने ले जाया गया। बाणगंगा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों, कार की रफ्तार और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से भी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक ओवन में करता था काम, दूसरा सब्जी बेचता था
परिजनों के मुताबिक, राज ओवन में कारीगर का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो भाई और माता-पिता हैं। वहीं नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था। उसके परिवार में पिता के अलावा एक बड़ा और एक छोटा भाई है।
दोनों की मौत की खबर मिलने के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!