जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 10 मौतों की पुष्टि की है। वहीं करीब 35 लोगों के बीमार होने की जानकारी है।
इन पर गिरी गाज
इनमें कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कुछ के शरीर नीले पड़ने की बात सामने आई है। घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा की आबकारी उप निरीक्षक रोशनी उरेते को निलंबित कर दिया है।
नौरोजा और घुघरा खुर्द में फैला मामला
कलेक्टर प्रतिभा पाल के मुताबिक, मामला बंडा क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांव से जुड़ा है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना प्रशासन को मिली थी।
इसके बाद प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग शुरू कर शराब का सेवन करने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। लक्षण मिलने पर लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोस्टमॉर्टम में मिथाइल अल्कोहल की आशंका
कलेक्टर ने बताया कि अब तक हुए दो-तीन पोस्टमॉर्टम में प्रथम दृष्टया मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका सामने आई है। हालांकि अंतिम कारण विस्तृत जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
अस्पताल पहुंचाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ने और अकड़न जैसी स्थिति की जानकारी भी सामने आई है। प्रशासन ने संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए बीएमसी में अलग से बेड की व्यवस्था की है।
ललितपुर से सागर तक शराब सप्लाई का सुराग
एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अब जांच का दायरा ललितपुर तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां तैयार हुई, सागर तक किस माध्यम से पहुंची और स्थानीय स्तर पर इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।
तीन आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई
घटना के बाद आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों के निलंबन से साफ है कि प्रशासन ने मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई में विभागीय स्तर पर किसी तरह की लापरवाही या मिलीभगत थी या नहीं।
मुख्यमंत्री ने दिए कड़े एक्शन के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई रवाना होने से पहले कहा कि उन्होंने प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को मौके पर तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी कहा कि घटना के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
घटना को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
बंडा जाएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी बंडा पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वे मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ उनके हालात जानेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल कहां चूका सिस्टम?
जहरीली शराब से मौतों के बाद कार्रवाई भले ही शुरू हो गई हो, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अवैध शराब का नेटवर्क प्रभावित गांवों तक कैसे पहुंचा और स्थानीय स्तर पर इसकी निगरानी क्यों नहीं हो सकी?
तीन आबकारी अधिकारियों के निलंबन के बाद अब जांच में यह भी सामने आना अहम होगा कि अवैध शराब की सप्लाई के बारे में पहले कोई सूचना या शिकायत प्रशासन के पास थी या नहीं और यदि थी तो उस पर क्या कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!