बिल्डिंग हादसा: 6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर ढही करीब 40 साल पुरानी इमारत का मलबा हटाने का काम अभी जारी है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
5 घायलों की हालत गंभीर
इनमें से 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका एम्स में इलाज चल रहा है। मलबे के नीचे अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
सावधानी से हटाया जा रहा मलबा
रेस्क्यू टीम डॉग स्क्वॉड और कैमरों की मदद से मलबे में जिंदगी की तलाश कर रही है। भारी मलबे को सावधानी से हटाया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
बेसमेंट में चल रही थी तोड़फोड़
हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत के बेसमेंट में पिछले करीब सात दिनों से तोड़फोड़ और खुदाई का काम चल रहा था।
बताया जा रहा है कि बेसमेंट पहले से कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था। खुदाई के दौरान एक पिलर खिसकने के बाद पूरी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी मलबे की चपेट में आ गए। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
MCD रिकॉर्ड में खतरनाक घोषित नहीं थी इमारत
करीब 40 साल पुरानी इस इमारत को दिल्ली नगर निगम के रिकॉर्ड में खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। हादसे के बाद भवन की सुरक्षा और बेसमेंट में चल रहे काम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
इमारत के ठीक पास स्थित एक दूसरी बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया है। उसमें दरारें दिखाई देने के बाद रेस्क्यू टीम ने इसे संवेदनशील माना है।
दूसरी बिल्डिंग पर भी गिरने का खतरा
रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मलबा हटाने के दौरान आसपास की दूसरी इमारत पर भी दबाव पड़ सकता है। इसके गिरने की आशंका को देखते हुए उसमें सपोर्ट देने वाले पिलर लगाए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमें मलबे को चरणबद्ध तरीके से हटा रही हैं और कैमरों व डॉग स्क्वॉड के जरिए अंदर फंसे लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मालिक के खिलाफ FIR, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल, जो गुरुग्राम में रहते हैं, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की है। हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं, दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने कहा है कि चार मंजिल से अधिक वाले अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और लापरवाही सामने आने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जर्जर इमारतों पर MCD का नोटिस
बताया गया है कि 6 सितंबर के MCD आदेश के तहत सत्य निकेतन में जर्जर और खतरनाक स्थिति वाली इमारतों को गिराने के नोटिस जारी किए गए हैं। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना है।
इसके साथ ही प्रशासन हादसे की वजह, निर्माण कार्य की अनुमति और भवन की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है।
संबंधित समाचार

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!