खबर
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी: कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 12:05 pm
शेयर करें:
रास्ता बताना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, महू।
ड्रीमलैंड चौराहे के पास शनिवार रात दवा व्यापारी और नगर के प्रतिष्ठित लोया परिवार के सदस्य अंशुल लोया के साथ सनसनीखेज लूट और अपहरण की वारदात का खुलासा हुआ है।

बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने अंशुल को अपनी कार में बैठाया और कुछ दूर जाते ही दो अन्य साथियों को कार में बैठा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। सीट बेल्ट से गला दबाया, बाल खींचे और उसे पिछली सीट के नीचे बैठाकर पीटा।

आरोपियों ने अंशुल से नकदी मांगी। नकदी नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और ऑनलाइन पेमेंट एप खुलवाकर जबरन पिन डलवाया।

खाते में 22 हजार 800 रुपए नजर आते ही आरोपियों ने 22 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसकी घड़ी भी छीन ली व उसे आंबाचंदन-सिमरोल रोड के सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

रास्ता पूछकर भरोसे में लिया
अंशुल के पिता रवि लोया के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8.25 बजे अंशुल सिमरोल रोड स्थित परिवार की दवा दुकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था।

इसी दौरान अग्रसेन चौराहे की तरफ से सफेद रंग की एक कार वहां पहुंची। कार चालक ने अंशुल से एमसीटीई जाने का रास्ता पूछा।

अंशुल ने उसे रास्ता समझाया, लेकिन चालक ने रास्ता ठीक से समझ नहीं आने की बात कहते हुए साथ चलकर रास्ता बताने का आग्रह किया।

उसने यह भी कहा कि रास्ता बताने के बाद अंशुल को वापस छोड़ देगा। चालक की बातों पर भरोसा कर अंशुल कार की अगली सीट पर बैठ गया।

पेट्रोल पंप के पास कार धीमी होते ही चढ़े दो बदमाश
कार सिमरोल रोड की ओर बढ़ी। पेट्रोल पंप के पास अंशुल ने चालक को दाएं मुड़ने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने कार धीमी कर दी। तभी पीछे से दो और बदमाश कार में सवार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से अंशुल घबरा गया और उसने कार से उतरने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपियों ने सीट बेल्ट से उसका गला दबाया और मारपीट शुरू कर दी। बचाव के दौरान अंशुल ने एक आरोपी के हाथ पर काट लिया, जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ और मारपीट की।

आरोपियों ने उसके बाल खींचे और उसे जबरन पिछली सीट के नीचे बैठा दिया। इसके बाद सिर नीचे कर उसके साथ लगातार मारपीट करते रहे।

खाते में दिखे 22,800 रुपए, बदमाशों ने 22 हजार लूटे
मारपीट के बाद आरोपियों ने अंशुल से रुपए मांगे। जब उसने नकदी नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट एप खुलवाकर उससे जबरन पिन डलवाया।

खाते में 22 हजार 800 रुपए देखकर आरोपियों की नजर रकम पर टिक गई। उन्होंने जबरन 22 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद अंशुल की घड़ी भी छीन ली।

सुनसान जगह छोड़कर भागे आरोपी
रकम ट्रांसफर कराने के बाद बदमाश अंशुल को लेकर आंबाचंदन-सिमरोल रोड की ओर चले गए। सुनसान स्थान पर पहुंचकर उन्होंने अंशुल को कार से नीचे उतारा और मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद अंशुल ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर पूरी घटना बताई। भाई मौके पर पहुंचा और उसे घर लेकर आया। इसके बाद अंशुल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

वारदात से इलाके में दहशत
रास्ता पूछने के बहाने दवा व्यापारी को कार में बैठाकर उसका अपहरण करना, फिर मारपीट कर ऑनलाइन खाते से जबरन रकम ट्रांसफर करवाने की इस वारदात से महू क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अब आरोपियों की पहचान और उनकी कार का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े बैंक खाते और मोबाइल की जानकारी भी जांच में अहम सुराग साबित हो सकती है।

संबंधित समाचार

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

less than a minute ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

7 minutes ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

21 minutes ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

40 minutes ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 18 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 19 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 19 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 19 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 20 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 20 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 20 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 20 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 20 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 20 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!