खबर
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा: अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर कई गांवों में तबाही लेकर आया है। अब तक करीब 20 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है। मौतों के बाद प्रभावित गांवों में मातम पसरा है और कई परिवार अपनों को खोने के गम में टूट गए हैं।

सस्ती शराब बनी मौत का कारण
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से करीब 40 रुपए में मिलने वाली सस्ती शराब की सप्लाई सागर के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंची थी। इसी शराब के सेवन के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतें होने की बात सामने आई है।

हालांकि, शराब में जहरीला पदार्थ होने और मौतों के वास्तविक कारण की अंतिम पुष्टि सैंपल और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

चिताएं देखकर रो पड़े गांव
इस घटना का सबसे भयावह असर प्रभावित गांवों में दिखाई दे रहा है। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। परिजन अपनों की मौत पर बिलखते नजर आए।

एक के बाद एक उठती चिताओं ने पूरे गांव को झकझोर दिया। कई परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्य खो दिए, जिससे उनके सामने भावनात्मक संकट के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

शराब सप्लाई नेटवर्क पर उठे सवाल
घटना के बाद शराब की सप्लाई चेन जांच के घेरे में है। इस मामले में तितरवारा गांव के एक भाजपा नेता का नाम भी इस मामले में सामने आया है, जो शराब सप्लाई करता था।

कई शराब दुकानें सील, सैंपल जांच के लिए भेजे
घटना के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्ध शराब दुकानों को सील किया गया है और शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों की नजर अब अवैध शराब की सप्लाई और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों पर है।

सागर के बाद दूसरे जिलों में भी अलर्ट
सागर की घटना के बाद मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों में भी आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। नर्मदापुरम, अशोकनगर, रतलाम और जावरा में शराब दुकानों की जांच की गई है। संदिग्ध शराब के सैंपल भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

अब सवाल इतनी बड़ी खेप गांवों तक कैसे पहुंची?
सागर की घटना ने अवैध शराब की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बड़ी मात्रा में संदिग्ध शराब सीमावर्ती गांवों तक पहुंची कैसे और स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री को समय रहते क्यों नहीं रोका जा सका?

फिलहाल प्रशासन का फोकस प्रभावित लोगों के इलाज, संदिग्ध शराब की जांच और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने पर है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौतों के पीछे इस्तेमाल हुई शराब में कौन-सा जहरीला पदार्थ था और इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

38 minutes ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 1 hour ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 1 hour ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 1 hour ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 1 hour ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 2 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 20 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 21 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 21 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 21 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 21 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!