खबर
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती: 6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 12:46 pm
शेयर करें:
मार्च की डेडलाइन बीती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड सड़क के लिए जमीन देने वाले कई किसान छह महीने से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम जमूड़ी सरवर समेत अन्य गांवों में कई मुआवजा प्रकरण मंजूर होकर अवार्ड भी पारित हो चुके हैं, लेकिन राशि अब तक खातों में नहीं पहुंची। किसान एसडीएम कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक चक्कर लगा रहे हैं।

हातोद तहसील के ग्राम जमूड़ी सरवर की रामीबाई उर्फ राजूबाई की 0.902 हेक्टेयर जमीन सड़क परियोजना में प्रभावित हुई है। उनका अवार्ड फरवरी में पारित हुआ था और मार्च अंत तक भुगतान का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली।

एक खसरे का भुगतान, दूसरा अटका
इसी गांव के किसान मेहरबान सिंह के दो खसरे सड़क में गए। एक का मुआवजा मिल गया, लेकिन दूसरे की राशि अब भी लंबित है। किसानों का सवाल है कि एक ही परियोजना में भुगतान अलग-अलग क्यों हो रहा है।

मुआवजा नहीं मिला तो बयाना डूबेगा
कई किसानों ने मुआवजा मिलने की उम्मीद में दूसरी जगह जमीन खरीदकर बयाना दे दिया था। अब रजिस्ट्री के लिए उन्हें ब्याज पर पैसा उठाना पड़ रहा है।

समय पर रकम नहीं मिली तो बयाना डूबने का खतरा भी है। यानी किसान जमीन भी गंवा रहे हैं और ब्याज का बोझ भी उठा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार लंबित प्रकरणों का सत्यापन और कोष से राशि जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द भुगतान किए जाने का दावा किया गया है।

परियोजना के आंकड़े
-48 किमी लंबी ग्रीनफील्ड सड़क
-लागत 2,935 करोड़ रुपए
-917 किसानों की 242.939 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित
-816 करोड़ रुपए से अधिक मुआवजा वितरित
-इंदौर के 20 और उज्जैन के 8 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

24 minutes ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

36 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 1 hour ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 1 hour ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 1 hour ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 1 hour ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 2 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 20 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 21 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 21 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 21 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 21 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!