खबर
Top News

बेटे ने किया माता-पिता पर जानलेवा हमला: पिता की मौत; मां की हालत गंभीर, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:21 pm
शेयर करें:
बेटे ने किया माता-पिता पर जानलेवा हमला

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में चिकन बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। ग्राम देवरा में बेटे ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण पिता की मौत हो गई, जबकि मां अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

500 रुपए देकर मंगाया था चिकन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरा निवासी दउआ अपनी पत्नी यशोदा के साथ मजदूरी कर बाहर से घर लौटे थे। घर लौटने की खुशी में उन्होंने परिवार के साथ भोजन करने की योजना बनाई और बेटे अंजू को 500 रुपए देकर बाजार से चिकन लाने के लिए भेजा।

बेटा बोला- मैं बनाऊंगा चिकन, मां ने किया मना
अंजू बाजार से चिकन लेकर घर पहुंचा। इसके बाद उसने खुद चिकन बनाकर परिवार को खिलाने की बात कही। मां यशोदा ने उसे यह कहते हुए मना किया कि वह ठीक तरीके से नहीं बना पाएगा और चिकन खराब हो सकता है।

इसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मां पर किया हमला, बचाने आए पिता भी बने निशाना
पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने के लिए पिता दउआ बीच-बचाव करने पहुंचे तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया।

हमले में दउआ गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं यशोदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस पहुंची तो आरोपी हो चुका था फरार
घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल की जांच की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चिकन बनाने की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। आरोपी ने पहले मां पर हमला किया और बीच-बचाव करने आए पिता को भी घायल कर दिया।

बाद में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

less than a minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

10 minutes ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

20 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

23 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

37 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 1 hour ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 1 hour ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 1 hour ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 1 hour ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!