रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’: बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

किसने रुकवाई कार्रवाई? खाद्य विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में, कथित सेटिंग के आरोपों की जांच की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी करने वाले विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नेमावर रोड स्थित 8 मील क्षेत्र में एक बिना नाम-पते वाले गोदाम के भीतर कथित तौर पर शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का कारोबार संचालित होने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दिन में बंद रहने वाले इस गोदाम के भीतर रात होते ही पैकेजिंग का पूरा कारोबार शुरू हो जाता था। शाम 7 बजे से सुबह तक करीब 20 कर्मचारी और 10 पैकेजिंग मशीनें लगाकर बड़े पैमाने पर पाउच तैयार किए जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सांवेर रोड की ओर से दो वाहनों में शिमला पाउच का रॉ मटेरियल और उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सड़ी हुई लकड़ियां सहित अन्य सामग्री गोदाम तक पहुंचाई जाती थी।
वहीं, बाणगंगा क्षेत्र से एक अन्य वाहन के जरिए दिहाड़ी मजदूरों को प्रतिदिन 500 रुपए के भुगतान पर गोदाम के भीतर लाए जाने की बात भी सामने आई है। सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से यह गतिविधि संचालित हो रही थी और तैयार किए जा रहे पाउच की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की जा रही थी?
पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े किए
बिना नाम-पते वाले गोदाम में रातभर पैकेजिंग किसकी अनुमति से चल रही थी?
10 मशीनों और करीब 20 कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?
सांवेर रोड से आने वाले कच्चे माल और कथित सड़ी लकड़ियों की गुणवत्ता की जांच किसने की?
बाणगंगा से मजदूरों को लाने वाले वाहन और गोदाम संचालकों की पहचान क्यों नहीं की गई?
यदि सब कुछ नियमों के तहत था तो गोदाम संचालक के पास वैध लाइसेंस और पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज हैं या नहीं?
दो दिन की रेकी, फिर मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता और ग्रामीण
गोदाम में चल रही गतिविधियों की भनक लगने के बाद शिवसेना के कार्यकर्ता रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच निगरानी कर रहे थे। जब उन्हें पुख्ता जानकारी मिली तो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई। उम्मीद थी कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गोदाम की जांच करेगी, सामग्री के नमूने लेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, लेकिन मौके पर सौदेबाजी के दम पर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
मौके पर दबंग दुनिया के पत्रकार और दुबे नामक व्यक्ति सहित अन्य लोगों के पहुंचने और गोदाम के भीतर जाकर कथित तौर पर मामले को हस्तक्षेप कर मैनेज करने के आरोप सामने आए हैं।
अब सिर्फ औपचारिक जांच नहीं जिम्मेदारी तय करने की जरूरत
मामले में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्वतंत्र जांच कराना चाहिए। गोदाम के सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की आवाजाही, कच्चे माल के स्रोत, पैकेजिंग मशीनों, तैयार उत्पादों और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाए।
साथ ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों की भूमिका और कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि अवैध पैकेजिंग और कथित मिलीभगत के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित गोदाम संचालकों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य संलिप्त लोगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होना चाहिए। सवाल केवल एक गोदाम का नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा और सरकारी निगरानी व्यवस्था की विश्वसनीयता का है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!