नशा बनाने वाले इतने केमिकल होंगे प्रतिबंधित: ड्रग्स माफिया पर सख्ती के लिए व्यापक अभियान; रखी जाएगी कड़ी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स माफिया की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने सख्त और बहुस्तरीय रणनीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ऐसे 16 रासायनिक यौगिकों (केमिकल कंपाउंड्स) को प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिनका उपयोग नशे के अवैध निर्माण में किया जाता है।
16 केमिकल होंगे NDPS एक्ट के दायरे में
प्रशासन की योजना है कि इन 16 रासायनिक पदार्थों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत लाया जाए। इससे इनकी अवैध खरीद, बिक्री और उपयोग पर कड़ी निगरानी संभव होगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे अवैध ड्रग्स निर्माण की पूरी सप्लाई चेन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
स्कूल-कॉलेज में विशेष अभियान
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में नशामुक्ति अभियान को तेज किया गया है। कॉलेज परिसरों में नशा बेचने वालों और उपयोग करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी। होस्टल और कैंपस में गतिविधियों की निगरानी के लिए समितियां गठित की जा रही हैं। छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
गुप्तचर छात्रों की तैनाती
कई कॉलेजों में ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें ‘सतर्क निगरानी’ की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये छात्र अपने ही परिसर में नशा गतिविधियों पर नजर रखकर प्रशासन को सूचना देंगे।
नशामुक्ति समितियों का गठन अनिवार्य
स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी नशामुक्ति समितियों का गठन किया जा रहा है। ये समितियां सिर्फ औपचारिक नहीं होंगी, बल्कि कैंपस और होस्टल की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगी। हाल ही में हुई एनकोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर शिवम वर्मा ने की।
कैंपस में नशा मिलने पर सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थान ज्ञान के मंदिर हैं और वहां किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होस्टल में नशा बेचने या रखने पर तत्काल कार्रवाई होगी। आरोपी छात्र होने पर भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। संस्थानों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देनी होगी
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!