भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड: शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमेश मुखर रहने वाले पक्के इंदौरी अखबार खुलासा फर्स्ट की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। राजेंद्र नगर स्थित शासकीय बालिका छात्रावास की 3 साल तक वार्डन रही
मंजुला जरिया को कलेक्टर के आदेश पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग ने सस्पेंड कर दिया। जरिया द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खुलासा किया था, जिसके बाद उनकी विभागीय जांच शुरू हुई थी।
आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने जरिया के भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त में की थी। जरिया द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए आने वाली शासकीय राशि का अलग-अलग तरीके से आहरण किया जा रहा था। जो राशि निकाली जा रही थी,
उसके एवज में फर्जी बिल लगाने के साथ ही रुपए का भुगतान भी संबंधितों को न करते हुए फर्जी लोगों को किया जा रहा था। उनके इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब संजय मिश्रा ने सूचना के अधिकार में मांगी तो जरिया की जगह नई आई वार्डन मीरा पटेल ने वह जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवाई थी, पटेल द्वारा भी जरिया को बचाने का प्रयास किया गया था।
ऐसे किया था कारनामा
जरिया ने एक ही कर्मचारी अजय जातवा को लेखपाल और चौकीदार जैसे दो पदों पर नियुक्ति देकर उसे दोहरा वेतन प्रदान किया था। कोरोनाकाल में जब सब कुछ बंद था, उस समय बेसिन पाइप सामग्री की खरीदी दिखाकर होस्टल में सब्जी सप्लाई करने वाले मेहताब के खाते में पेमेंट किया गया।
पानी की मोटर खरीदने के बाद मजदूरी और सामग्री क्रय करने का भुगतान भी मेहताब के खाते में कर दिया। जाली और अन्य सामग्री खरीदना बताकर एक बार फिर मेहताब को ठेकेदार बताते हुए उसके खाते में पेमेंट किया गया।
इसी तरह बिजली बिल और फोन के बिल का भुगतान भी सब्जी वाले मेहताब के खाते में किया गया। ये सभी भुगतान अलग-अलग दिनांक को किए गए थे। इसके अलावा भी जरिया ने कई तरह से भ्रष्टाचार कर शासकीय धन का जमकर दुरुपयोग किया था।
संबंधित समाचार

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!