गाड़ी निजी, ठाट सरकारी: इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निजी वाहन पर सरकारी रसूख दिखाने का शौक एक वाहन चालक को महंगा पड़ गया। अपनी गाड़ी पर बिना अनुमति इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहे चालक को यातायात पुलिस ने तेजाजी नगर चौराहे पर रोक लिया। पुलिस ने जब लाइट लगाने की वजह पूछी तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया। इतना ही नहीं, मौके पर ही गाड़ी से इमरजेंसी लाइट भी निकलवा दी गई।
जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस इन दिनों शहर की सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान तेजाजी नगर चौराहे पर यातायात निरीक्षक ब्रजराज अजनार यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।
तभी उनकी नजर वाहन क्रमांक एमएच 35 एजी 1340 पर पड़ी। वाहन पर अनधिकृत तरीके से इमरजेंसी लाइट लगी हुई थी। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने वाहन रुकवाया और चालक से पूछताछ की।
पुलिस ने चालक से पूछा कि निजी वाहन पर इमरजेंसी लाइट किस अधिकार से लगाई गई है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद यातायात पुलिस ने नियमों के तहत तीन हजार रुपए का जुर्माना लगाया और मौके पर ही वाहन से इमरजेंसी लाइट हटवा दी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि निजी वाहनों पर बिना अनुमति इमरजेंसी लाइट, सायरन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण न लगाएं। ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल केवल अधिकृत वाहनों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!