चौंकाने वाले मामले का खुलासा, इतनी छोटी बच्ची और इतनी उम्र के अधेड़ से शादी: किसकी शर्त पर चाचा से करवा दिया विवाह; अब इतने लोगों पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामले का खुलासा हुआ है, जहां पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक दबाव के चलते 13 साल की नाबालिग बच्ची का विवाह 42 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति से करा दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और बच्ची के दादा-दादी समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले ने बाल विवाह, पारिवारिक दबाव और सामाजिक कुरीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बहू लाने की शर्त में तय कर दी पोती की शादी
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मुताबिक यह मामला परिवारों के बीच हुए एक आपसी समझौते और दबाव का परिणाम है। आरोप है कि बच्ची के दादा ने अपने पोते की शादी कराने के लिए अपनी ही नाबालिग पोती का रिश्ता एक अधेड़ व्यक्ति से तय कर दिया।
आरोपी की भतीजी ने शर्त रखी थी
बताया गया कि आरोपी की भतीजी ने शर्त रखी थी कि उसकी ननद यानी नाबालिग लड़की की शादी उसके 42 वर्षीय चाचा से कराई जाएगी, तभी वह लड़की के भाई से विवाह करेगी। इस शर्त को मानते हुए दोनों परिवारों ने नाबालिग बच्ची की शादी तय कर दी।
पहले प्रशासन ने रुकवाया था बाल विवाह
25 अप्रैल को प्रस्तावित इस बाल विवाह की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को मिल गई थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाइश दी और शादी रुकवा दी थी। परिवारों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया था कि अब विवाह नहीं कराया जाएगा। इसके बाद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर लगातार बच्ची पर नजर बनाए हुए थे ताकि दोबारा बाल विवाह न हो सके। इसी दौरान बच्ची की मां ने महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति को आवेदन देकर पूरे मामले की गंभीरता से अवगत कराया।
परिवार ने बच्ची पर बनाया दबाव
फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी महेंद्र पाठक के अनुसार शादी रोकने के बावजूद परिवार चोरी-छिपे इसे आगे बढ़ाने की तैयारी करता रहा। आरोप है कि बच्ची की भाभी लगातार यह दबाव बना रही थी कि यदि उसकी ननद की शादी उसके चाचा से नहीं हुई तो वह स्वयं परिवार में विवाह नहीं करेगी।
इसके बाद दादा-दादी और परिवार के अन्य लोगों ने बच्ची पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि दादी ने बच्ची को जबरन ससुराल भेजने की कोशिश की और उसे धमकाया भी गया।
रात में उज्जैन ले जाकर मंदिर में कराई शादी
बालिका ने अपने बयान में बताया कि 26 अप्रैल की रात उसे और उसके 19 वर्षीय भाई को इंदौर से उज्जैन ले जाया गया। प्रशासन को गुमराह करने के लिए पूरी कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई। उज्जैन स्थित चिंतामन गणेश मंदिर के बाहर दोनों को दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनाए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में माला पहनाकर और मांग भरकर विवाह की रस्म पूरी कराई गई। हैरानी की बात यह रही कि विवाह के बाद दोनों दूल्हे बिना दुल्हन के ही अपने गांव लौट गए, जबकि लड़की और उसका भाई वापस रंगवासा छोड़ दिए गए।
मारपीट के बाद खुला पूरा मामला
शादी होने के बावजूद बच्ची और उसकी मां लगातार यह कहती रहीं कि वे रंगवासा में नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने शुरुआत में विवाह की बात छिपाई। बाद में जब बच्ची के साथ मारपीट हुई, तब उसकी मां ने महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया और प्रशासन सक्रिय हुआ।
बाल कल्याण समिति के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी महेंद्र पाठक ने दस्तावेज जुटाए और मामले की जानकारी एडीसीपी महिला अपराध संध्या राय तथा राऊ थाना प्रभारी आर.एस. राठौर को दी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को दूल्हे, उसके पिता, लड़की के दादा-दादी और अन्य परिजनों सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।
फर्जी अंकसूची बनाने का भी आरोप
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि बच्ची के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद तीनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे थे। महेंद्र पाठक के अनुसार दोनों परिवारों ने पोते और पोती की शादी कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी अंकसूचियां भी तैयार करवाईं ताकि बच्ची की उम्र अधिक दिखाई जा सके। अब शिक्षा विभाग इस पहलू की भी जांच कर रहा है। यदि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा साबित होता है तो आरोपियों पर कूट रचना और शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।
संबंधित समाचार

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!