खबर
Top News

35 करोड़ की इलेक्ट्रिक बसें बनी कबाड़: यात्रियों की जगह सीटों पर भर दिए फ्लेक्स; वर्कशॉप में खड़ी खा रही धूल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 11:54 am
शेयर करें:
35 करोड़ की इलेक्ट्रिक बसें बनी कबाड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन देने के उद्देश्य से खरीदी गई करोड़ों रुपए की एसी इलेक्ट्रिक बसें अब लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। राजीव गांधी चौराहा स्थित AICTSL की वर्कशॉप में करीब 15 बसें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जबकि कई अन्य महीनों से मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। इन बसों में अब यात्रियों की जगह विज्ञापन सामग्री, फ्लेक्स और कबाड़ रखा जा रहा है।

दरवाजे तक ठीक से बंद नहीं हो रहे
वर्कशॉप की तस्वीरें सिस्टम की अनदेखी की कहानी बयां करती हैं। बसों के अंदर सीटों और गैलरी तक कचरा फैला हुआ है। कई बसों के दरवाजे तक ठीक से बंद नहीं हो रहे। जिन वाहनों को रोजाना हजारों यात्रियों की सेवा करनी थी, वे अब बेकार खड़े-खड़े खराब होते जा रहे हैं। बंद पड़ी बसों की अनुमानित कीमत 30 से 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

40 इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली थी
इंदौर को वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की फेम इंडिया योजना के तहत 9 मीटर लंबाई वाली 40 इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली थीं। इनका उद्देश्य शून्य उत्सर्जन के जरिए शहर में प्रदूषण कम करना और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना था।

लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ी हैं बसें
बताया जा रहा है कि कई बसें स्पेयर पार्ट्स और बैटरी की अनुपलब्धता के कारण लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ी हैं। एक बार बैटरी खराब होने के बाद समय पर नई बैटरी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे करोड़ों रुपये का यह बेड़ा धीरे-धीरे सड़क से गायब होता चला गया। नियमित रखरखाव नहीं होने से उनकी हालत लगातार खराब होती गई।

संबंधित कंपनी पर पेनल्टी लगाई थी
जानकारी के मुताबिक, यह जिस कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक बस मॉडल था, वही इंदौर को सप्लाई किया गया था। बसों की तय माइलेज भी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते AICTSL ने संबंधित कंपनी पर पेनल्टी भी लगाई थी। अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपए की इस सार्वजनिक संपत्ति को दोबारा सड़क पर कब उतारा जाएगा।

पार्ट्स मिलने की थी समस्या
इसको लेकर सीईओ अर्थ जैन ने कहा कि, बसों के संचालन में तकनीकी इशू के कारण परेशानी आई थी। ऑपरेटर को भी नुकसान हो रहा था। इसके पार्ट्स मिलने की भी समस्या थी।

संबंधित समाचार

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

9 minutes ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

12 minutes ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

30 minutes ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

43 minutes ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 1 hour ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 1 hour ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 1 hour ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 1 hour ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 2 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 16 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 19 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 19 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 20 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 20 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 20 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 21 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!