खबर
Top News

उपचुनाव: चेकिंग में इतना कैश जब्त,दो वाहनों से मिली नकदी; इतने प्रत्याशी मैदान में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
उपचुनाव

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता के तहत पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) की सघन वाहन चेकिंग जारी है।

36 लाख 19 हजार रुपए बरामद
इसी दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से कुल 36 लाख 19 हजार रुपए बरामद किए हैं। दोनों मामलों में मौके पर नकदी से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद एफएसटी ने जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो से मिले 21.19 लाख रुपए
पहली कार्रवाई गोराघाट चेकिंग पॉइंट पर की गई। यहां पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली, जिसमें 21 लाख 19 हजार रुपए नकद मिले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मौके पर ही नकदी की गिनती कराई और संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

होंडा अमेज से 15 लाख रुपए बरामद
दूसरी कार्रवाई सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं चेकिंग अभियान का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक होंडा अमेज कार की तलाशी में 15 लाख रुपए बरामद हुए। वाहन को देहात थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और नकदी की गिनती के बाद दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में वाहन चालक और मालिक नकदी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। अब एफएसटी यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। यदि रकम के वैध दस्तावेज नहीं मिले, तो निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

30 जुलाई को होगा मतदान
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। यह सीट अप्रैल 2026 में अदालत द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रिक्त हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की।

स्क्रूटनी के बाद 25 उम्मीदवार मैदान में
उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। कुल 29 उम्मीदवारों ने 32 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट और कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान चार निर्दलीय एवं छोटे दलों के उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए।

अब चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी शेष हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

13 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

29 minutes ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

39 minutes ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 1 hour ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 1 hour ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 1 hour ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 1 hour ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 2 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 2 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 2 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 3 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!