24 घंटे बाद मिला 9 वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव: घर के बाहर से हुआ था लापता; सिर और धड़ अलग-अलग मिले, पेट गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
9 वर्षीय मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बुधवार शाम घर के बाहर से लापता हुआ नितिन यादव गुरुवार शाम गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मृत मिला। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत था कि उसका सिर और हाथ एक जगह मिले, जबकि धड़ कुछ दूरी पर पड़ा था। पेट का हिस्सा गायब था।
तेंदुए के हमले की आशंका
प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है, क्योंकि जिस इलाके में शव मिला वहां पहले भी तेंदुए की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों का दावा है कि बच्चे का पहले अपहरण किया गया, फिर हत्या कर शव जंगल में फेंका गया, जहां बाद में जंगली जानवरों ने उसे नोच डाला।
घर के बाहर लगे हैंडपंप पर गया था
पुलिस के अनुसार, नितिन बुधवार शाम स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर लगे हैंडपंप पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रातभर ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश की। गुरुवार सुबह डॉग स्क्वॉड, एसडीआरएफ, क्यूआरएफ, साइबर सेल और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शाम को जंगल में शव बरामद हुआ।
पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
एजेंसियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा
उधर, देर रात हुई बारिश के कारण घटनास्थल से पगमार्क और अन्य अहम सबूत जुटाने में भी जांच एजेंसियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस और वन विभाग हत्या और जंगली जानवर के हमले दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!