खबर
Top News

सर्विस ऑडिट: अफसरों को देना होगा तीन साल का रिकॉर्ड; समयसीमा के भीतर जानकारी भेजना अनिवार्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
सर्विस ऑडिट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों के सेवा अभिलेखों को अपडेट करने की कवायद शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ( जीएडी) ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी कर वर्ष 2023 से 2026 तक का विस्तृत सेवा सत्यापन ब्यौरा 30 जून 2026 तक उपलब्ध कराने को कहा है।

यह जानकारी जुटाई जाएगी
इस प्रक्रिया के तहत यह जानकारी जुटाई जाएगी कि कौन सा आईएएस अधिकारी किस अवधि में किस पद और स्थान पर पदस्थ रहा, उसे कितना वेतन और भत्ते मिले, वेतन से कितनी कटौती हुई तथा सेवा अवधि के दौरान उसने कितने अवकाश लिए।

पेंशन और सेवा लाभों के समय पर निराकरण की तैयारी
जीएडी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य आईएएस अधिकारियों के सेवा अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखना है, ताकि भविष्य में सेवानिवृत्ति, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा संबंधी लाभों के मामलों का समय पर निराकरण किया जा सके।

विभाग का मानना है कि यदि सेवा संबंधी सभी जानकारियां पहले से व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेंगी तो सेवानिवृत्ति के समय प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

2023 से 2026 तक का पूरा ब्योरा मांगा
सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए सेवा सत्यापन विवरण मांगा है। इसके लिए एक निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) भी जारी किया गया है, जिसमें अधिकारियों को अपनी सेवा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।

ये जानकारियां देनी होंगी

जारी निर्देशों के अनुसार अधिकारियों और संबंधित विभागों को संबंधित अधिकारी की पदस्थापना का पूरा रिकॉर्ड, स्थानांतरण और पद परिवर्तन का विवरण, माहवार वेतन भुगतान की जानकारी, विभिन्न भत्तों का विवरण, वेतन से हुई कटौतियों का रिकॉर्ड, अर्जित एवं अन्य अवकाश का ब्यौरा, सेवा अवधि से जुड़े अन्य प्रशासनिक विवरण, विभागों के लिए समयसीमा आदि विवरण उपलब्ध कराना होगा।

30 जून तक देना होगी जानकारी
जीएडी ने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रारूप में जानकारी संकलित कर 30 जून 2026 तक उपलब्ध कराई जाए। समयसीमा के भीतर जानकारी भेजना अनिवार्य किया गया है।

सेवा अभिलेखों को डिजिटल और व्यवस्थित बनाने की पहल
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह अभ्यास केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सेवा अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन और भविष्य में होने वाले पेंशन एवं वित्तीय दावों के त्वरित निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और अद्यतन रहेंगे तथा शासन स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने में भी सुविधा होगी।

संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

25 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

33 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

35 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

42 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!