दर्जनभर नाबालिग हुए गायब: टेंशन में परिजन पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्जनभर नाबालिग लड़के-लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। विभिन्न तारीखों पर लापता हुए इन सभी नाबालिगों के मामले में कल सात थाना पुलिस ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी की तलाश में जुटी है। हालांकि अपहरण के थोकबंद मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अपहरण के दो-दो मामले राजेंद्र नगर, तेजाजी नगर और महू में तो एक-एक मामला आजाद नगर, एमआईजी, तिलकनगर, कनाड़िया और देपालपुर थाने में दर्ज हुआ है।
वहीं, विजय नगर और खुड़ैल थाना क्षेत्र से दो महिलाएं भी लापता है।
आजाद नगर थाने में ग्राम सिरलाय खरगोन के रहने वाले एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी नॉर्थ मूसाखेड़ी में किराए के कमरे से गायब है। जब मकान मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि वह 29 जुलाई से ही कमरा खाली कर कहीं चली गई है।
परिजन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाने की आशंका जताई है।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र मंञ दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों में लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। राजेंद्र नगर में भी दो पुराने गुमशुदगी मामलों को अपहरण में तब्दील करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
एमआईजी और देपालपुर में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर धारा 137(2) के तहत केस दर्ज हुए हैं। वहीं, विजयनगर और खुड़ैल थाना क्षेत्र से लापता दो महिलाओं के लापता होने के मामले में उनके पतियों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
दोनों ने बताया कि उनकी पत्नियां बिना बताए घर छोड़कर कहीं चली गई हैं, जबकि तिलक नगर, कनाड़िया, देपालपुर और महू में भी गुमशुदाओं के संबंध में अपहरण की आशंका जताते हुए अपराध कायम किए गए हैं।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस के लिए एक साथ कई मोर्चे खोल दिए हैं। अब जांच का सबसे अहम पहलू यह होगा कि इनमें से कितने मामले प्रेम प्रसंग या स्वेच्छा से घर छोड़ने से जुड़े हैं और कितनों में वास्तव में आपराधिक साजिश या अपहरण की पुष्टि होती है।
फिलहाल पुलिस सभी गुमशुदाओं की तलाश में तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और रिश्तेदारों से पूछताछ के जरिए सुराग जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!