खबर
Top News

बड़े तस्करों की तलाश शुरू: आगर मालवा से फैला नशे का नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जनवरी 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
बड़े तस्करों की तलाश शुरू

नकली डीजल टैंक में डोडाचूरा मामले में पंजाब कनेक्शन का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम के बीच तेजाजी नगर पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में पंजाब के ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रक में बने गुप्त चैंबर, नकली डीजल टैंक और अतिरिक्त टूल बॉक्स में डोडाचूरा भरकर पंजाब ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने आगर मालवा के तस्करों से माल लेने और पंजाब में सप्लाई करने का खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन क्लॉ’ के तहत की गई। पुलिस बायपास क्षेत्र में ट्रक चालकों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब पासिंग ट्रक (क्रमांक पीबी 13 एआर 6587) संदिग्ध नजर आया। जब ट्रक को रोकर तलाशी ली गई तो उसमें बने गुप्त चैंबर सामने आए।

चैंबर में संदिग्ध पैकेट मिलने पर चालक से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने डोडाचूरा तस्करी की बात स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के डीजल टैंकर के पास एक और टैंक मिला, जिस पर बाहर से ‘डीजल टैंक’ लिखा हुआ था और उस पर ताला लगा था।

ताला खोलने पर उसके अंदर डोडाचूरे के पैकेट भरे मिले। इसके अलावा ट्रक में एक अतिरिक्त टूल बॉक्स भी बनाया गया था, जिसमें भी डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। इस पूरी संरचना को इस तरह डिजाइन किया गया था कि सामान्य जांच में किसी को शक न हो।

फिल्मों से सीखे तस्करी के तरीके
थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आरोपी बुट्टा सिंह निवासी रुरका खुर्द फिल्लौर जिला जालंधर (पंजाब) ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक भरवाता था। वह आगर मालवा क्षेत्र के तस्करों से डोडाचूरा खरीदता और उसे डीजल टैंक व टूल बॉक्स में छिपाकर ऊपर से सामान्य माल लोड कर देता था। इसके बाद ट्रक को पंजाब रवाना कर देता था। आरोपी ने यह भी कबूला कि तस्करी के ऐसे तरीके उसने फिल्मों से सीखे।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई पुलिस अलर्ट
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे की तस्करी और खपत को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डोडाचूरा, कोकिन और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लगातार खुलासे हो रहे हैं। इंदौर पुलिस का फोकस अब सिर्फ सप्लायर नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर है।

अवैध शराब की बिक्री पर भी कार्रवाई
भंवरकुआं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टावर वाली गली से अवैध रूप से शराब बेचने वाले जसविंदर सिंह भाटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से अलग अलग ब्रांड़ों की अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी कीमत तकरीबन 30 हजार से ऊपर की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह किससे शराब लाता था उस पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। शहर में अवैध शराब की खपत और बिक्री पर भी सख्ती जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक ट्रक तक सीमित नहीं है। जांच में संकेत मिले हैं कि इंदौर, आगर मालवा और आसपास के इलाकों से नशे का सामान एकत्र कर पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायरों और खरीदारों की तलाश में जुटी है।

कोकीन और ब्राउन शुगर जब्त
डोडाचूरा तस्करी के खुलासे के साथ-साथ क्राइम ब्रांच इंदौर ने भी मादक पदार्थों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच टीम ने एमपी टूरिज्म के पास 12 पत्थर आम रोड क्षेत्र से अशद शेख निवासी खजराना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है।

इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्कूटर और एक आईफोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लायन नाम से नशे का अवैध धंधा चला रहा था। वह पेशे से जिम ट्रेनर है और 12वीं तक पढ़ा हुआ है।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि अधिक मुनाफा कमाने की मंशा से वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर इंदौर शहर में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक अन्य मामले में फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी बिलाल खान निवासी कोहिनूर कॉलोनी इंदौर को पुलिस ने दबोचा है। इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी दानिश शेख के कब्जे से 10.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई थी। पूछताछ में दानिश से मिली जानकारी के आधार पर बिलाल खान की पहचान हुई, जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बिलाल खान अन्य जिलों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लायरों को उपलब्ध कराता था। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी और रिपेयरिंग का काम करता है और उसके खिलाफ पूर्व में भी एक अपराध दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

8 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

11 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

12 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

44 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 3 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!