खबर
Top News

पानी की प्रत्येक बूंद बचाना समय की मांग: जलगंगा संवर्धन अभियान का समापन; जल संरक्षण बना जन आंदोलन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 3:05 pm
शेयर करें:
पानी की प्रत्येक बूंद बचाना समय की मांग

रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग और रिचार्ज शाफ्ट के जरिये भू-जलस्तर बढ़ाने पर जोर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया तालाब से 19 मार्च को शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान कल जाल सभागृह में एक आयोजन के साथ संपन्न हुआ। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया और उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली।

इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की तरह ही जल गंगा संवर्धन अभियान भी अब जनसहभागिता से एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने वर्षा जल संचयन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूंद को बचाना समय की मांग है। नगर निगम द्वारा अनुपयोगी बोरवेलों को रिचार्ज शाफ्ट में बदलने की पहल को उन्होंने भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

पौधारोपण जल संरक्षण का अभिन्न हिस्सा- उन्होंने पौधारोपण को जल संरक्षण का अभिन्न हिस्सा बताते हुए पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय ने बताया कि जिले में जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

सांवेर के बरलाई ग्राम में प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य गांव-गांव तक स्थायी जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

137 कुओं और 15 बावड़ियों का कायाकल्प... नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि अभियान के दौरान 137 कुओं और 15 बावड़ियों का कायाकल्प किया गया है।

साथ ही 10 तालाबों का गहरीकरण व सौंदर्यीकरण हुआ है और 24 तालाबों तक पानी पहुंचाने वाले लगभग 22 किलोमीटर जल प्रवाह मार्ग को बाधा मुक्त कर पुनर्जीवित किया गया है।

10 हजार से ज्यादा भवनों में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए
शहर में 10,453 भवनों में रेन वाटर हाॅर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए और 100 अनुपयोगी बोरवेलों को रिचार्ज शाफ्ट में बदला गया। नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में 60 सार्वजनिक प्याऊ भी शुरू किए गए हैं।

जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड कार्य हुए हैं, जिनमें 2,864 जल संरचनाओं का निर्माण और 77 चेकडेम व स्टॉपडैम का जीर्णोद्धार शामिल है।

गंभीर नदी पुनर्जीवन योजना के तहत व्यापक स्तर पर गहरीकरण और पौधारोपण किए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रामीण अंचल में 15,933 पौधे रोपे गए हैं।

इनका किया सम्मान
कार्यक्रम में जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय जैन संगठन के साथ ही ट्रेजर टाउनशिप, अंसल टाउनशिप और शुभ लाभ वैली के रहवासी संगठनों को सम्मानित किया गया।

निगम के जोनल अधिकारियों धीरेन्द्र बाईस, नदीम खान, तनमय सिंह चौहान और राज ठाकुर को भी उनके कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रगति विपिन पटेल, प्रिया धर्मेंद्र ठाकुर, वंदना सुजीत उपाध्याय, मनोज दुबे, राजन पटेल, संतोष मोदी, ललित मालवी, रितु उपाध्याय, हेमंत घोष, कल्पना शर्मा, ईश्वर शर्मा, हेमराज सिसोदिया और पवन गौसर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 15 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 16 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 16 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 16 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 16 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 17 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 17 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 17 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 17 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 17 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!