लव जिहाद पीड़िता पर दबाव बनाने में सफल रहा साहिल: बार-बार बुलाने और नोटिस देने पर भी थाने नहीं जा रही पीड़िता
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बड़े ज्वेलरी शो-रूम की कर्मचारी हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाने वाला टाइल्स कारोबारी मुस्लिम युवक और पीड़िता को धमकाने वाला उसका साला दोनों गायब चल रहे हैं।
बताते हैं कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता अब केस दर्ज कराने थाने जाने से कतरा रही है। कहना गलत नहीं होगा लव जिहादी केस दर्ज नहीं होने देने के अपने मंसूबे में सफल दिख रहा है।
कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने लिम्बोदी स्थित एक अपार्टमेंंट में रहने वाली ज्वेलरी शो-रूम की कर्मचारी हिंदू महिला को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
बताया था कि नया पुरा क्षेत्र में टाइल्स का बड़ा कारोबारी साहिल खिलजी उसे दो सालों से प्रेम-जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बना रहा था। उसे हफ्तेभर पहले उसकी पत्नी और साले सरफराज पिता असलम गौरी ने फ्लैट में रंगेहाथों पकड़ा था।
हंगामे के बाद मामला तेजाजी नगर थाने पहुंचने पर उसे 151 में जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, इसके घटना के बाद पीड़ित हिंदू महिला ने साहिल खिलजी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायती आवेदन दिया था।
मामले में महिला थाना प्रभारी श्रृद्धा यादव का कहना है कि मामला गंभीर आरोप से जुड़ा है। पीड़िता के बयान के बाद ही कार्रवाई होगी। पीड़िता और अनावेदक साहिल खिलजी को नोटिस जारी किए हैं। साहिल का फोन बंद है।
वहीं, जिस दिन आवेदन देने पीड़िता थाने आई थी, उस दिन वह हाथोहाथ केस दर्ज कराने का कहने पर भी बच्ची को लेने जाने का कहकर चली गई थी। कहा था कल आती हूं, लेकिन अब तक नहीं आई। बार-बार बुलाने पर भी नहीं आ रही है।
उसे परसों और कल भी फोन किया था। आज स्वयं उसे फोन कर थाने आने के लिए कहूंगी। उधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुचेंगे। उधर, खुलासा फर्स्ट को पता चला है साहिल खिलजी और उसका साला सरफराज दोनों साथ में हैं और अपने-अपने मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!