खबर
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां: जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 2:24 pm
शेयर करें:
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां

सुरक्षा से समझौते पर प्रशासनिक नाकामी आई सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत का खौफनाक सच सामने आया है। ओल्ड पलासिया क्षेत्र स्थित बहुमंजिला गणेश कैप मार्ट में अग्नि सुरक्षा मापदंडों और नगर निगम के भवन निर्माण नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस पूरे मामले ने नगर निगम के निगरानी तंत्र और मैदानी अफसरों की मिलीभगत और निष्पक्षता को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

शहर में आए दिन अग्नि सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठकों का नाटक और कागजी निर्देश महज दिखावा साबित हो रहे हैं, क्योंकि जोन क्रमांक 10 के मैदानी अधिकारियों का संरक्षण और आपराधिक मौन कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या नगर निगम प्रशासन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस संस्थान गणेश कैप मार्ट पर सीलिंग की कार्रवाई करने का साहस दिखा पाएगा या फिर अधिकारियों का यह भ्रष्ट और नाकारा रवैया यूं ही जारी रहेगा।

गणेश कैप मार्ट के व्यावसायिक परिसर के भीतर से सामने आई तस्वीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया गया है।

इस बहुमंजिला इमारत में अग्निशमन उपकरणों के नाम पर न तो कोई पानी की लाइन का कोई कनेक्शन दिया गया है; महज़ प्रशासन को गुमराह करने के लिए सीढ़ियों पर फायर होस रील के खाली डब्बे लटका दिए गए हैं।

कपड़ों, साड़ियों, कुर्तियों और अन्य अत्यधिक ज्वलनशील सामग्रियों के ढेर के बीच टांगे गए इन दिखावटी डब्बों के ठीक सामने बिक्री का सामान लटकाकर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।

किसी आपातकालीन दुर्घटना या आग लगने की स्थिति में धुएं और भगदड़ के बीच इन बेकार उपकरणों तक पहुंचना भी नामुमकिन है। बिना पानी की सप्लाई और बिना पाइपलाइन के लटकाए गए ये डब्बे सीधे-सीधे प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुरक्षा के साथ किया जा रहा खिलवाड़ हैं।

ग्राहकों को मौत के मुहाने पर धकेला जा रहा... गणेश कैप मार्ट एक ऐसा व्यावसायिक संस्थान बन चुका है जहां प्रतिदिन लगभग दो हज़ार से अधिक ग्राहकों को मौत के मुहाने पर धकेला जा रहा है। परिसर में कार्यरत सूत्रों के अनुसार यहां अस्सी से सौ कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें महिला कर्मचारियों की संख्या अधिक है।

ज्वलनशील कपड़ों से भरे इस बहुमंजिला भवन में हर समय सैकड़ों मासूम जिंदगियां रहती हैं, लेकिन किसी भी हादसे की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के लिए मानक आपातकालीन निकास तक मौजूद नहीं है। सुरक्षा मापदंडों की आड़ में चल रहा यह बेरोकटोक कारोबार किसी भी दिन सैकड़ों परिवारों को तबाह करने वाले हादसे का कारण बन सकता है।

भवन निर्माण उप-नियमों का भी खुलेआम उड़ रहा मजाक
अग्नि सुरक्षा नियमों को ठेंगा दिखाने के साथ-साथ यह संस्थान नगर निगम के भवन निर्माण उप-नियमों का भी खुलेआम मज़ाक उड़ा रहा है। नियमानुसार इमारत के चारों ओर छोड़े जाने वाले मार्जिनल ओपन स्पेस (एमओएस) क्षेत्र में अवैध टीन शेड डालकर दुकान का विस्तार कर लिया गया है।

यह अतिक्रमण न केवल पूरी तरह गैर-कानूनी है, बल्कि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड जैसी गाड़ियों के पहुंचने के रास्ते को भी बंद कर देता है। इसके अलावा, परिसर में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का कोई अता-पता नहीं है।

संस्थान में पहुंचने वाले ग्राहक अपने वाहन मुख्य मार्ग और एसबीआई कॉलोनी के संकरे रास्तों पर खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में दिन-रात भीषण जाम और अराजकता की स्थिति बनी रहती है।

कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल द्वारा कागज़ों पर कड़े आदेश जारी किए जाते हैं, लेकिन ज़मीन पर ज़ोन क्रमांक 10 के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक का रवैया उदासीन है । क्या ज़ोन स्तर के भ्रष्ट अफ़सरों को ओल्ड पलासिया की इस इमारत में चल रहा यह अवैध खेल दिखाई नहीं देता?

नगर निगम महज़ दिखावटी नोटिस जारी कर अपनी आपराधिक ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है। आम नागरिकों और छोटे-मोटे दुकानदारों पर बिजली की गति से बुलडोज़र चलाने वाला निगम प्रशासन गणेश कैप मार्ट जैसे रसूखदारों के आगे पूरी तरह घुटने टेक चुका है।

संबंधित समाचार

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

6 minutes ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

11 minutes ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

14 minutes ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

24 minutes ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

30 minutes ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

37 minutes ago
हिंदू नाम का मुखौटा
Top News

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

38 minutes ago
ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले
Top News

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

about 1 hour ago
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई
Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

about 1 hour ago
आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए
Top News

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

about 1 hour ago
नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

about 1 hour ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

about 1 hour ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

about 1 hour ago
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

about 1 hour ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

about 2 hours ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 2 hours ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 2 hours ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!