खबर
Top News

‘सेफ क्लिक 2026’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ: नागरिकों को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
‘सेफ क्लिक 2026’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविंद्र भवन में अभियान का शुभारंभ किया।

साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने पर रहेगा विशेष फोकस
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करना है। अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान, अस्पताल, डाकघर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर, बस एवं ऑटो स्टॉप, बाजार, पेट्रोल पंप, बैंक तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नुक्कड़ नाटक, रैली, बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in तथा सोशल मीडिया हैंडल CyberDost का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इंदौर में सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को किया गया जागरूक
इसी क्रम में राज्य साइबर सेल जोनल कार्यालय इंदौर में सेफ क्लिक अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत खजराना गणेश मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के पॉडकास्ट, वीडियो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तहसील, जनपद, अनुभाग एवं ग्राम स्तर तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया:जिला कार्यक्रम अधिकारी को कानूनी नोटिस

20 minutes ago
युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा
Top News

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

42 minutes ago
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

about 1 hour ago
पंखे से लटका मिला छात्र शव
Top News

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

about 1 hour ago
अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़
Top News

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

about 1 hour ago
अहाते बंद करने का ढिंढोरा
Top News

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS
Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

about 1 hour ago
बचपन की नादानी पड़ी भारी
Top News

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

about 1 hour ago
माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका
Top News

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

about 2 hours ago
कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग
Top News

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

about 2 hours ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

about 2 hours ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

about 2 hours ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री की मां का निधन
Top News

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

about 3 hours ago
थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या
Top News

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

about 3 hours ago
सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
Top News

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

about 3 hours ago
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!