द एस्केप वर्ल्ड रिसॉर्ट में ठेंगे पर नियम, कानून-कायदे: सेटिंग से चल रही ऑफ्टर पार्टी में विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
पार्टी करने आए नशेड़ियों ने मंत्री-विधायक के नाम से दी धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कई बार बैठकों में पब, बार, होटल और रिसॉर्ट पर सख्ती के दावे किए गए थे। ऑफ्टर पार्टी संचालित होने पर पार्टी संचालक के साथ-साथ प्रॉपर्टी मालिक को भी आरोपी बनाए जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन ये दावे पुलिस की शक्ति के आगे बोने साबित हो रहे हैं। शनिवार रात एक बार फिर बायपास स्थित एक रिसॉर्ट में ऑफ्टर पार्टी के दौरान विवाद हो गया।
पार्टी में पहुंचे नशेड़ियों ने जमकर हंगामा कर आर्टिस्ट का माइक छीन लिया, गाली-गलौज की और थप्पड़ तक मार दिया। हमलावर मंत्री, विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के नाम लेकर धौंस जमाते रहे। मौके पर मौजूद पुलिस उनके सामने मूकदर्शक बनी रही। बाद में दबाव बनने पर हमलावरों को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आर्टिस्ट निलेश ने बताया कि वह पेशे से सिंगर है और वीकैंड पर होटल-रिसॉर्ट में होने वाली प्राइवेट पार्टियों में सिंगिंग करता है। शनिवार रात बायपास स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसॉर्ट में शो कर रहा था। इसी दौरान कुछ शराबी वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए गाना बंद करने को कहा।
इग्नोर करने पर एक शराबी बदमाश उसके पास आया, माइक छीन लिया और थप्पड़ मार दिया। आर्टिस्ट ने विरोध किया तो शराबी बदमाशों के साथी भी आ धमके और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चाचा बताते हुए विवाद किया। शुभम नामक युवक को भी पीटा।
हमलावर कहने लगे भाजपा के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट से बात करवा दो, अन्य नेताओं के नाम लेकर रौब झाड़ने लगे। हंगामा बढ़ता देख निलेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद शराबी युवक उत्पात मचाते रहे।
सूचना पर रिसॉर्ट मैनेजर और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर शराबियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ी गालियां देते रहे। विवाद बढ़ता देख हमलावरों के साथी पहुंचे, जिन्होंने मामला शांत कराया। थोड़ी देर बहस के बाद निलेश ने दोबारा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी शराबी युवक और उसके साथी दबंगई से खड़े रहे। उनकी गाड़ी (MP 09 AS 4537) पर भाजपा की प्लेट लगी थी, जिस पर सरपंच ग्राम पंचायत मंडलावदा लिखा था। वे खुद को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी बता रहे थे।
विवाद की सूचना पर लसूड़िया थाने से पुलिसकर्मी प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे मामला शांत कराया। इसके बाद विवाद करने वाले युवकों को पकड़कर थाने लाकर बंद किया। खुलासा फर्स्ट को सूत्रों से जानकारी मिली है कि बायपास स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसॉर्ट थाने की सेटिंग से रोजाना ऑफ्टर पार्टी आयोजित करता है।
पुलिसकर्मी और बीट के जवान को पूरी जानकारी रहती है। कई बार विवाद होते है। लसूडिया टीआई तारेस सोनी के अनुसार, रिसॉर्ट पर ऑफ्टर पार्टी चलने की बात गलत है। झगड़ा 10:30 बजे का है, नशा कर गुंडागर्दी करने वालो को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!