बुलेट चोर का 'रॉयल’ खेल खत्म: कपड़े और नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को देता था चकमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज पुलिस ने ऐसे शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को दबोचा है, जिसने बुलेट चोरी को ही 'प्रोफेशन’ बना लिया था। राजस्थान का यह बदमाश हर रविवार आता, भीड़भाड़ वाले आयोजनों और चर्चित स्थानों की रेकी करता और मौका मिलते ही सिर्फ रॉयल एनफील्ड उड़ाकर फरार हो जाता।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 लाख रुपए की 14 गाडिय़ां बरामद की हैं, जिनमें 10 से ज्यादा बुलेट हैं। आरोपी से इतनी ही बुलेट और मिलने की संभावना है।
आरोपी को पकडऩे में हेड कांस्टेबल देवेंद्र जादौन, विजेंद्र सोलंकी और कांस्टेबल राहुल जाट का सराहनीय योगदान रहा।
जानकारी के अनुसार आरोपी कन्हैयालाल लाहौर (40) निवासी भवानीमंडी (राजस्थान) है। पूछताछ में खुलासा हुआ इंदौर से केवल बुलेट ही चुराता था, क्योंकि उसकी रीसेल वेल्यू अच्छी है। चोरी अधिकांश बाइक उसने राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर जीतू को बेच दी थीं। आरोपी के पकड़े जाने की भनक लगते ही जीतू फरार हो गया।
पुलिस को आरोपी से 12 मास्टर चाबियां, फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और अन्य उपकरण मिले हैं। चाबियों की मदद से वह मिनटों में किसी भी दोपहियां वाहन का लॉक खोल देता था। नकली नंबर प्लेट लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता था।
हेड कांस्टेबल का वाहन भी ले उड़ा
बदमाश की हिम्मत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने एमजी रोड पर एक कायक्रम में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल की बुलेट भी चुरा ली थी। पुलिस का मानना है आरोपी से पूछताछ में कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है।
आरोपी की निशानदेही पर इंदौर और राजस्थान के विभिन्न स्थानों से 14 बाइक बरामद की हैं। इनमें 10 रॉयल एनफील्ड हैं। पुलिस को आशंका है आरोपी ने 20 से ज्यादा और बुलेट ठिकाने लगाई हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरवी बाइक जब्त करने पहुंची पुलिस टीम को राजस्थान में विरोध का भी सामना करना पड़ा।
रास्ते में बदलता था कपड़े
जांच में सामने आया कन्हैयालाल बेहद चालाकी से अपराध करता था। बस से उज्जैन तक आता। वहां से कोई दो पहिया चुराकर इंदौर आता। एक जगह हाफ टी-शर्ट पहनकर चोरी करता और कुछ दूर जाकर ऊपर से शर्ट पहन लेता, ताकि सीसीटीवी फुटेज में हुलिया बदल जाए।
इसी वजह से लंबे समय तक पुलिस को उसकी पहचान नहीं मिल पाई। जांच में यह भी सामने आया वह शहर में रविवार को होने वाले किसी चर्चित इंवेट स्थल के बाहर से बुलेट चुराता था।
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे... रेसकोर्स रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बुलेट सवार को रोका। आरोपी पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। ई-रक्षक एप से इंजन और चेचिस नंबर जांचे गए तो नंबर प्लेट फर्जी निकली और बाइक चोरी की पाई गई। सख्ती से पूछताछ में 'बुलेट चोर’ का खुलासा हो गया।
संबंधित समाचार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!