नाबालिग की मौत के मामले में खुलासा: विवाद में किसने दिया था कुएं में धक्का, इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना पुलिस ने एक नाबालिग की मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके दो नाबालिग दोस्तों के खिलाफ धमकाने, मारपीट और गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।
खेल के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार जांच में यह सामने आया कि खेल के दौरान विवाद होने पर दोस्तों ने उसे धक्का दे दिया था, जिससे कुएं में गिर गया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली है।
दोस्तों के साथ खेलने गया था
टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि पटेल नगर निवासी समीर राठौर का शव 6 फरवरी को पुष्प विहार कॉलोनी में एक कुएं में मिला था। परिजनों से जानकारी मिली थी कि वह दोस्तों के साथ खेलने गया था। शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिग साथ होने से इनकार करते रहे, लेकिन जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच उगल दिया।
आरोपियों ने दी यह जानकारी
आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन कहासुनी हुई थी। इस दौरान उन्होंने समीर को अपशब्द कहे और धक्का दे दिया, जिससे समीर गहरे कुएं में गिर गया।
डर के कारण छोड़कर चले गए
पुलिस के अनुसार आरोपी डर के कारण दोनों उसे वहीं छोड़कर घर चले गए । किसी को जानकारी भी नहीं दी। रात में परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। अगले दिन समीर का शव कुएं से बरामद किया गया।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!