ट्विशा केस में बढ़ी रिटायर्ड जज की मुश्किलें: मीडिया के सवालों पर भड़के वकील; कार के बोनट पर निकाला गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके परिवार की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद शुक्रवार को गिरिबाला सिंह के वकील जॉर्ज कार्लो उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे थे।
मीडिया के सवालों पर भड़के वकील
इसी दौरान मीडिया से उनकी तीखी बहस और गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि भोपाल के बागमुगलिया एक्सटेंशन स्थित आवास से बाहर निकलते समय मीडिया ने वकील से ट्विशा शर्मा मौत मामले और सीबीआई जांच को लेकर सवाल पूछने शुरू किए। लगातार सवालों से नाराज होकर वकील जॉर्ज कार्लो भड़क गए और उन्होंने मीडिया के सवालों पर आपत्ति जताई।
हर बात सार्वजनिक करना जरूरी नहीं होता
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हर बात सार्वजनिक करना जरूरी नहीं होता और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान किसी के पैर पड़ जाने से वह और अधिक नाराज हो गए।
कार के बोनट पर निकाला गुस्सा
इसके बाद कैमरों के सामने ही उन्होंने अपनी कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया। कुछ देर तक नाराजगी जताने के बाद वह मौके से रवाना हो गए। पूरी घटना वहां मौजूद कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गिरिबाला सिंह की प्रतिक्रिया लेने उनके घर पहुंची थी मीडिया
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद मीडिया गिरिबाला सिंह की प्रतिक्रिया लेने उनके घर पहुंची थी।
हालांकि गिरिबाला सिंह बिना कुछ बोले कार में बैठकर निकल गईं, जबकि उनके अधिवक्ता मीडिया के सवालों पर नाराज नजर आए। ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर लगातार नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं और अब सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!