दर्दनाक हादसे के बाद रेस्क्यू जारी: अब तक इतने लोग लापता; सर्चिंग के दौरान तेज हवा के बीच डेम में उठ रही ऊंची लहरें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश शनिवार सुबह करीब 7 बजे से फिर शुरू कर दी गई। सेना के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग में जुटी हैं। तेज हवा और डैम में उठ रही ऊंची लहरों के कारण रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा है।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। सर्चिंग टीमों ने लापता लोगों की तलाश के लिए क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया है, ताकि किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा न जाए।
एसडीओपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि तेज हवा के चलते बीच-बीच में सर्चिंग रोकनी पड़ रही है। छोटे बोट के उपयोग के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है।
हादसे में लापता लोगों में खमरिया आयुध निर्माणी में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य (45), उनका बेटा श्रीतमिलवेंदन (5) और भतीजा मयूरन (9) शामिल हैं। परिवार के अन्य सदस्य हादसे में या तो बचा लिए गए या उनके शव बरामद हो चुके हैं।
इस बीच मृतकों के शव उनके गृह राज्य भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार, कामराज के परिवार के दो सदस्यों के शव शनिवार को एयरलिफ्ट कर कोयंबटूर के रास्ते तमिलनाडु के त्रिचि भेजे जाएंगे। पहले इस पर असमंजस की स्थिति बनी थी, लेकिन परिजनों के विरोध के बाद प्रशासन ने व्यवस्था सुनिश्चित की।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम आए तेज तूफान के दौरान क्रूज पलटने से यह बड़ा हादसा हुआ था। तब से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन खराब मौसम और तेज हवाएं अभियान में लगातार बाधा बन रही हैं।
प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। वहीं, परिजन अब भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि उनके अपनों का कोई सुराग मिल सके।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!