खबर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर: मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 5:27 pm
शेयर करें:
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर

दोहरे हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने और फरारी के दौरान की थी मदद

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
संपत्ति के विवाद में पिता और बहन की हत्या के आरोपी हर्ष यादव के दो और मददगार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ये उसके मकान मालिक मुकेश राठौर और उसका बेटा प्रिंस राठौर हैं। आरोप है हत्याकांड के बाद हर्ष ने दोनों को एक लाख रुपए दिए थे। फरारी के दौरान भी उसके संपर्क में थे और पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के साथ साक्ष्य मिटाने की सलाह दे रहे थे। पूछताछ में भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गांधी नगर क्षेत्र के अरिहंत नगर निवासी हर्ष यादव को ऑटो रिक्शा चालक राजू यादव ने गोद लिया था। दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। राजू बेटी हर्षिता के साथ कालानी नगर में रहने आ गया था। अशोक नगर स्थित मकान का सौदा भी कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज हर्ष ने नाबालिग दोस्त की मदद से पिता राजू और बहन हर्षिता की हत्या कर दी। पुलिस को पूछताछ में हर्ष ने बताया बहन की हत्या के बाद घर से ढाई लाख रुपए नकद ले गया था। इसमें से एक लाख रुपए मकान मालिक मुकेश राठौर और उसके बेटे प्रिंस व एक लाख वारदात में साथ देने वाले नाबालिग दोस्त को दिए, जबकि 50 हजार रुपए फरारी के दौरान खर्च हुए। पुलिस जांच में सामने आया हर्ष मुकेश के चाइनीज स्टॉल पर काम करता था। मुकेश को एक लाख रुपए देते हुए कहा था जरूरत पर ले लेगा।

आरोप है पिता-पुत्र ने साक्ष्य मिटाने में हर्ष की मदद की। फरारी के दौरान मोबाइल बंद रखने की सलाह देने के साथ पुलिस की गतिविधियों की जानकारी भी देते रहे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। उधर, कल पुलिस ने हर्ष को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उसने संपत्ति विवाद के चलते पिता और बहन की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

1 minute ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

11 minutes ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

12 minutes ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

21 minutes ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

33 minutes ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 1 hour ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 1 hour ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 1 hour ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 1 hour ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 1 hour ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

about 1 hour ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

about 1 hour ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 2 hours ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 2 hours ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 2 hours ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 2 hours ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 2 hours ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!