खबर
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति: पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 3:20 pm
शेयर करें:
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लंबित टैक्स असेसमेंट मामलों में राहत दी है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। नई व्यवस्था के तहत पात्र व्यापारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्व-घोषणा के आधार पर कर निर्धारण पूरा करा सकेंगे।

यह सुविधा मध्यप्रदेश वैट अधिनियम-2002, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम-1956, मोटर स्पिरिट उपकर अधिनियम-2018 और हाई स्पीड डीजल उपकर अधिनियम-2018 के तहत लंबित मामलों पर लागू होगी।

पात्र पंप संचालक निर्धारित फॉर्म में आवेदन कर सकेंगे और विभाग उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर असेसमेंट पूरा करेगा।

किन पंप संचालकों को मिलेगा लाभ
यह सुविधा उन पंजीकृत पेट्रोल पंप संचालकों के लिए है, जिन्होंने मध्य प्रदेश में अधिसूचित तेल कंपनियों या पंजीकृत व्यापारियों से टैक्स और उपकर का भुगतान कर पेट्रोल, डीजल या CNG खरीदा है।

इसके लिए यह भी जरूरी होगा कि वर्ष 2024-25 में संबंधित व्यापारी के खिलाफ टैक्स चोरी का मामला दर्ज या लंबित न हो।

इसके अलावा अतिरिक्त कर अथवा ऑडिट से संबंधित लंबित नोटिस का अनुपालन बाकी नहीं होना चाहिए और संबंधित वर्ष के लिए रिफंड का दावा भी नहीं किया गया हो।

आवेदन के साथ देने होंगे जरूरी दस्तावेज
पंप संचालकों को आवेदन के साथ कर और ब्याज जमा करने की चालान कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। जिन कारोबारियों का टर्नओवर 2 करोड़ रुपए से अधिक है, उन्हें CA की ऑडिट रिपोर्ट भी देनी होगी। CST में छूट या रियायती दर का लाभ लिया गया है तो फॉर्म-C, F, E सहित संबंधित मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

चार तरह के फॉर्म से होगा आवेदन
अलग-अलग कर प्रावधानों के लिए निर्धारित फॉर्म के जरिए आवेदन करना होगा।
फॉर्म-A: वैट से संबंधित मामलों के लिए

फॉर्म-B: केंद्रीय बिक्री कर से संबंधित मामलों के लिए

अन्य कर एवं उपकर के लिए विभाग द्वारा निर्धारित संबंधित फॉर्म और दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

गलती मिलने पर सुधार का मौका
आवेदन की जांच के दौरान कोई कमी या गलती सामने आती है तो अधिकारी संबंधित व्यापारी को लिखित नोटिस देकर सुनवाई और सुधार का अवसर देंगे।

निर्धारित समय में कमी दूर करने पर आवेदन स्वीकार किया जा सकेगा। वहीं, कमी दूर नहीं करने या सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है।

30 दिन में आपत्ति नहीं तो आवेदन मान्य
नई व्यवस्था में विभाग के लिए भी समयसीमा तय की गई है। आवेदन जमा होने के 30 दिन के भीतर यदि कोई आपत्ति या सूचना जारी नहीं की जाती है, तो आवेदन स्वत: स्वीकार माना जाएगा और असेसमेंट पूरा हो जाएगा। इस प्रावधान से लंबे समय से लंबित टैक्स असेसमेंट मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद है।

90 दिन की मोहलत
पात्र पंप संचालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 90 दिन की समय-सीमा दी गई है। इस अवधि में आवेदन नहीं करने वाले मामलों को इस राहत व्यवस्था का लाभ नहीं मिल सकेगा।

टैक्स चोरी और रिफंड वाले मामले बाहर
जिन कारोबारियों के खिलाफ वर्ष 2024-25 में टैक्स चोरी पकड़ी गई है, वे इस सुविधा के दायरे से बाहर रहेंगे। अतिरिक्त कर की मांग का नोटिस जारी होने के बाद उसका अनुपालन नहीं करने वाले मामलों को भी लाभ नहीं मिलेगा।

इसी तरह कर ऑडिट के बाद जारी नोटिस का अनुपालन नहीं करने वाले और संबंधित वर्ष में कानून के तहत रिफंड का दावा करने वाले पंप संचालक भी इस व्यवस्था के पात्र नहीं होंगे।

नई व्यवस्था से पात्र पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों के पुराने असेसमेंट मामलों को तेजी से निपटाने और विभागीय प्रक्रिया को सरल बनाने का रास्ता साफ होगा।

संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

3 minutes ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

6 minutes ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

8 minutes ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

14 minutes ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

29 minutes ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

29 minutes ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

43 minutes ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 1 hour ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

about 1 hour ago
रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

about 2 hours ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 2 hours ago
कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

about 2 hours ago
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार
Top News

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

about 3 hours ago
पहली बार हो रहा सिंहस्थ
Top News

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

about 3 hours ago
फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव
Top News

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!