हेलमेट नहीं था: चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

व्हाइट चर्च चौराहे पर डीसीपी त्रिपाठी का सख्त एक्शन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात नियमों को हल्के में लेने वाले वाहन चालकों को व्हाइट चर्च चौराहे पर पुलिस ने अलग अंदाज में सबक सिखाया। बिना हेलमेट मिले चालकों को कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यातायात संचालन में श्रमदान करवाया गया।
चालकों ने ट्रैफिक संभाला और समझा नियमों की अनदेखी से किस तरह अव्यवस्था और खतरा पैदा होता है। चालकों ने भविष्य में हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेशकुमार त्रिपाठी ने बुधवार को व्हाइट चर्च चौराहा पहुंचे थे। कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट मिले वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता समझाई और उन्हें यातायात संचालन में सहयोग करने का अवसर दिया गया।
श्रमदान के दौरान चालकों ने यातायात पुलिस के साथ ट्रेफिक संचालन को नजदीक से समझा। पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट था चालक सिर्फ कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
अनुभव के बाद वाहन चालकों ने सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया। अतिरिक्त उपायुक्त यातायात संतोष कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त हिंदूसिंह मुवेल सहित यातायात टीम मौजूद रही।
जान पर भारी पड़ती है लापरवाही... डीसीपी त्रिपाठी ने चालकों से दोपहिया चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, निर्धारित गति सीमा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की अपील की।
कहा नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं। हर चालक जिम्मेदारी से नियमों का पालन करे तो दुर्घटनाओं में कमी के साथ यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो सकती है।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!