खबर
Top News

देखिए वीडियो: जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 2:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
सागर शराबकांड के बाद अवैध और आबादी वाले क्षेत्रों में शराब बिक्री को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। शिवपुरी के नया अमोला में बुधवार को शराब दुकान को लेकर महिलाओं और प्रशासन के बीच दिनभर विरोध और बातचीत का दौर चला।

महिलाएं शराब दुकान को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। करीब एक घंटे की बातचीत और ज्ञापन के बाद प्रशासन ने 5 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद महिलाओं ने फिलहाल अपना विरोध समाप्त कर दिया।

दुकान खुलने की खबर मिलते ही जुटीं महिलाएं
बुधवार को आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस और शराब दुकान संचालक के साथ नया अमोला पहुंचे। जैसे ही महिलाओं को दुकान खुलने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में महिलाएं बस स्टैंड के पास काली माता मंदिर पर जमा हो गईं।

मामले की जानकारी मिलते ही करैरा तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर सहित आबकारी और पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत की।

करीब एक घंटे की बातचीत के बाद महिलाएं अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए तैयार हुईं और शराब दुकान तक पहुंचीं। उन्होंने दुकान बंद करने और इसे आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग रखी।

हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी
महिलाओं का कहना था कि दुकान को तत्काल बंद कर आबादी वाले क्षेत्र से हटाया जाए। जब दुकान बंद करने को लेकर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं बस स्टैंड की ओर बढ़ने लगीं।

उन्होंने हाईवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। स्थिति को देखते हुए अमोला चौकी, हाईवे चौकी और सुरवाया थाना क्षेत्र से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास जारी रखा।

5 दिन में कार्रवाई के भरोसे पर मानीं महिलाएं
महिलाओं ने प्रशासन के सामने शराब दुकान को 5 दिन के भीतर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग रखी। उनका कहना था कि शराब दुकान आबादी और सार्वजनिक आवाजाही वाले क्षेत्र में होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को 5 दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद महिलाएं चक्काजाम नहीं करने और फिलहाल अपना विरोध समाप्त करने पर सहमत हो गईं।

एक दिन पहले शराब की पेटियां निकालकर जलाई थीं
शराब दुकान को लेकर महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को भी सामने आया था। महिलाओं ने कथित तौर पर शराब दुकान में घुसकर शराब की पेटियां बाहर निकाली थीं और उनमें आग लगा दी थी।

इसके बाद बुधवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध के लिए पहुंचीं। लगातार दो दिन के प्रदर्शन के बाद अब प्रशासन के सामने पांच दिन में कार्रवाई करने की चुनौती है।

महिलाओं का कहना है कि यदि तय समय में शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से नहीं हटाया गया तो वे दोबारा आंदोलन करेंगी।

संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

1 minute ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

4 minutes ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

6 minutes ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

12 minutes ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

12 minutes ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

27 minutes ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

27 minutes ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

39 minutes ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 1 hour ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

about 1 hour ago
रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

about 2 hours ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 2 hours ago
कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

about 2 hours ago
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार
Top News

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

about 3 hours ago
पहली बार हो रहा सिंहस्थ
Top News

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

about 3 hours ago
फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव
Top News

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!