होटल में ब्यूटिशियन की मौत: कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में बुधवार को 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा मृत मिली। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी।
महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को जहर खाने की आशंका है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गया कारोबारी
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था।
कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को बताया कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है।
इसके बाद दीपक सोनाली को अक्षत अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दीपक महिला का शव अस्पताल में छोड़कर वहां से निकल गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
पार्लर में काम करती थी सोनाली
सोनाली के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दीपक खंडेलवाल से हुई थी।
पिता के मुताबिक, दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था। बुधवार को सोनाली घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह दीपक के साथ होटल पहुंची।
पति से करीब एक साल से अलग रह रही थी
पुलिस के मुताबिक, सोनाली अपने पति से अलग रहती थी। उसका पति करीब एक साल से उससे अलग रह रहा है और ड्राइवर का काम करता है। वह मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला बताया गया है। सोनाली की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8 और 14 साल बताई गई है।
मुंह से झाग निकलने पर जहर की आशंका
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में सोनाली जिस हालत में मिली, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसी आधार पर फिलहाल जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।
होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि होटल के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं। फुटेज में सोनाली और दीपक के होटल पहुंचने से लेकर कारोबारी के वहां से निकलने तक की गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पुलिस दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही है। उससे पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होटल के कमरे में महिला की तबीयत किस वजह से बिगड़ी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!