खबर
Top News

जहरीली शराबकांड: करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
जहरीली शराबकांड

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू समेत तीन आरोपियों के मकानों में किए गए कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

कार्रवाई बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में की गई। मौके पर तीन JCB मशीनों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

तीन आरोपियों के छह मकानों पर कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार, आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत के एक मकान, आशीष साहू के एक मकान और मनीष लोधी के तीन मकानों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई के चलते क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 बताया जा रहा
बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंचने की बात सामने आई है, हालांकि प्रशासन फिलहाल 15 मौतों की पुष्टि कर रहा है। कई मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

5 सितंबर से अस्पताल पहुंचने लगे थे मरीज
बंडा सिविल अस्पताल में 5 सितंबर की शाम से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। इलाज के दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। मरीजों में शरीर में अकड़न, उल्टी, शरीर नीला पड़ना और कुछ मामलों में आंखों की रोशनी कम होने जैसे लक्षण बताए गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बंडा पहुंचे। गंभीर मरीजों को सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर किया गया।

मरीजों ने शराब पीने की बात बताई
अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी तबीयत बिगड़ने और पिछले दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों ने शराब पीने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध शराब भी जब्त की। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में शुरुआती कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच आगे बढ़ने के साथ 9 सितंबर तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 16 हो गई।

पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी कर रही हैं। अब बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रशासन का अगला फोकस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और अवैध शराब के नेटवर्क पर बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

1 minute ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

10 minutes ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

11 minutes ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

16 minutes ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

21 minutes ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

27 minutes ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

27 minutes ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

42 minutes ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

42 minutes ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 1 hour ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 1 hour ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

about 1 hour ago
रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

about 2 hours ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 2 hours ago
कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!