ट्रक से गांजा तस्करी: 376 किलो माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

10 बोरियों में टेप से लपेटे गए थे 61 पैकेट, चार तस्कर गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रकों के लोडिंग एरिया में बोरियां देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं हुआ होगा कि इनके भीतर सामान नहीं, बल्कि करोड़ों की नशे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने सूचना के आधार पर रायपुर में दो ट्रकों को रोका तो बोरियों के अंदर प्लास्टिक के पैकेटों में छिपा 375.95 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने गांजे को टेप से लपेटकर इस तरह छिपाया था कि सामान्य तलाशी में आसानी से नजर न आए। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआरआई को सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम से दो ट्रकों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा रायपुर की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 8 सितंबर को रायपुर के ओल्ड धमतरी रोड के पास दोनों ट्रकों को घेरकर तलाशी ली।
तलाशी शुरू होते ही अधिकारियों की नजर ट्रकों के लोडिंग एरिया में रखी 10 बोरियों पर गई। संदेह होने पर बोरियों को खुलवाया गया तो उनके अंदर प्लास्टिक के पैकेट मिले। इन पैकेटों को भूरे रंग की टेप से लपेट कर रखा गया था। डीआरआई अधिकारियों ने बोरियों की बारीकी से जांच की तो कुल 61 पैकेट बरामद हुए।
पैकेटों में रखे पदार्थ की एनडीपीएस फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई। जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। सभी पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 375.95 किलो गांजा निकला। डीआरआई ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों ट्रकों को भी जब्त कर लिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
किसके लिए जा रही थी इतनी बड़ी खेप?
डीआरआई अब बरामद गांजे की खेप के पीछे के पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि गांजा विशाखापट्टनम से किसके इशारे पर रवाना हुआ था, ओडिशा के रास्ते इसे रायपुर तक कौन पहुंचा रहा था और यहां इसे किस व्यक्ति या नेटवर्क को सौंपा जाना था। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!